SATNA : सतना अमझर पहाड़ी में मिला महिला का अधजला शव, आरोपी ने पहचान छिपाने महिला की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश

 

विंध्य क्षेत्र के रीवा बॉर्डर स्थित सतना जिले के ताला थाना क्षेत्र के अमझर पहाड़ी में महिला का अधजला शव मिला है। हालांकि दो दिन बाद भी शव की शिनाख्ती नहीं हो पाई है। ऐसे में पुलिस ने सतना, रीवा, सीधी और शहडोल जिलों के सभी थाना प्रभारियों को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया है। पुलिस को शक है कि आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए महिला की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की है, लेकिन किसी कारण शव नहीं जल पाया है। वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला ने घटनास्थल की मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं।

अब लड़कियों को सेना में जाने का मिलेगा मौका : एनडीए की परीक्षा में शामिल होने का मिला अवसर, फाइटर प्लेन पायलट अवनी चतुर्वेदी की मां ने जताई प्रसन्नता

ताला थाना प्रभारी निरीक्षक पीसी कोल ने बताया, बुधवार सुबह चरवाहों ने शव मिलने की सूचना डायल 100 और ताला पुलिस को दी थी। जांच में पता चला, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात आरोपियों ने महिला की हत्या दूसरी जगह की है। इसके बाद अमझर पहाड़ी से लगे थैली पाथर जंगल में मुख्य रोड से 80 फीट अंदर घसीटकर शव ले गए। यहां पहचान छिपाने के लिए आग लगा दी। महिला की कमर के ऊपर पूरा शरीर जला हुआ मिला है। वहीं, बायां हाथ कटकर गिर गया था।

रिटायर्ड फौजी बेटे की मौत का सच जानने पुलिस अधिकारियों के कार्यालय में लगा रहा चक्कर, पहले IG अब SP को दिया शिकायती आवेदन

हिंदी व अंग्रेजी में विष्णु गुदा मिला

पुलिस ने बताया, महिला की उम्र करीब 30 से 35 साल है। वह नाक में नथ, हरी-लाल प्रिंट की रेशमी साड़ी पहनी है। हाथ में हिंदी व अंग्रेजी में विष्णु गुदा हुआ है। दोनों पैरों में पतली पायल, बिछिया और हाथ में अंगुली में कछुआ वाली अंगूठी पहनी है। उसके हाथ में प्लास्टिक की 6-6 चूड़ियां मिली हैं।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल : फ़िल्मी तर्ज पर थूक चाटाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने हीरो से बनाया जीरो

बारिश के कारण नहीं जल पाया शव

एफएसएल यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला ने बताया, घटनास्थल के आसपास सिर्फ पत्थर और झाड़ियां हैं। आरोपी बुधवार अलसुबह करीब 4 बजे के आसपास ही शव लेकर पहाड़ी पर पहुंचे हैं। सूचना मिली, तब शव के पास से धुआं उठ रहा था। आशंका है, रिमझिम बारिश आने के बाद शव पूरी तरह जल नहीं पाया है।