REWA : पारिवारिक कलह से सुसाइड की कोशिश : क्योटी जलप्रपात में आत्महत्या करने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया

 

रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में क्योटी जलप्रपात में सुसाइड करने जा रही महिला को बचा लिया गया है। यहां पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने जान देने का मन बना लिया था। ऐसे में वह घर से निकलकर क्योटी फाॅल पहुंच गई।

रीवा और सतना में हरछठ के मौके पर एक बार फिर हुई जमकर बारिश : शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत

इधर, महिला के इरादे को भांपते हुए स्थानीय व्यक्ति ने डायल-100 को कॉल कर सूचना दे दी। जानकारी मिलते ही डायल-100 मौके पर पहुंच गई। पुलिस स्टाफ ने तुरंत फाॅल की ओर जा रही महिला को रोकते हुए पकड़ लिया। फिर समझाइश देते हुए घर भेज दिया है।

पार्किंग के नाम पर लूट पर लगाम : नए ठेका की नई प्रक्रिया शुरु, संजय गांधी में अब बाइक के 10 तो कार के लगेंगे 20 रुपए

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हिनौती गांव की 40 वर्षीय महिला आत्महत्या करने क्योटी फाल पहुंची थी। महिला की संदिग्ध स्थिति को देखकर एक स्थानीय व्यक्ति ने डायल-100 को सूचना दे दी।

बहन के घर से लौट रहे दो युवकों पर कट्टे से फायर, बांए हाथ की उंगली में लगी गोली : दोनों पक्षों के बीच बताया जा रहा पुराना विवाद : मामला दर्ज कर जांच शुरू

जानकारी के बाद डायल-100 में तैनात आरक्षक रामफल साकेत, रामलखन मिश्रा और पायलट अर्जुन प्रसाद क्योटी जल प्रपात पहुंचे थे। जो सूचनाकर्ता सुनील पाण्डेय से मिलकर जान देने जा रही महिला को बचा लिया। इसके बाद महिला के परिजनों को अवगत कराते हुए समझाइश देकर घर भेज दिया है। सूत्रों का दावा है कि महिला पारिवारिक कलह परेशान थी।