MP : गर्लफ्रेंड की शादी दूसरी जगह होने से बेहद दुखी युवक ने किया सुसाइड, बेरोजगार होने की वजह से लड़की के घरवालों ने हाथ देने से किया इनकार

 

भोपाल में प्यार में असफल रहे एक इंजीनियर युवक ने सुसाइड कर लिया। वो गर्लफ्रेंड की शादी दूसरी जगह होने से बेहद दुखी था। लड़की के परिवार वालों ने उसके बेरोजगार होने की वजह से बेटी का हाथ देने से इनकार कर दिया था। इस कारण पिछले तीन दिनों से वह डिप्रेशन में था। रविवार देर शाम युवक का शव फंदे पर लटका मिला। फांसी लगाने से पहले कमरे में जाते हुए उसने अपनी भाभी से अंतिम शब्द बोले थे कि सब ठीक है। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है।

जानिए आज MP में कहाँ क्या हुआ; बेरोजगार BF को बेटी का हाथ देने से लिया इनकार, युवक का फंदे पर लटका मिला शव

24 साल का सूरज साहू पुत्र राजकुमार साहू मूलत: छिंदवाड़ा का रहने वाला था। वह इंजीनियरिंग कर चुका था। बड़ा भाई आशीष साहू भी सिविल इंजीनियर है। आशीष निजी कंपनी में जॉब करता है। सूरज बड़े भाई और भाभी के साथ सागर अभिनव हाइट्स मिसरोद में रह रहा था। उसने रविवार दोपहर करीब 2 बजे भाभी के साथ खाना खाया। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। इधर, भाभी बच्चे के साथ कमरे में सोने चले गए।

छोटे-मोटे झगड़ों में बढ़े तलाक के मामले : रोजाना एक जोड़ा हो रहा अलग, 2020 की तुलना में 2021 में तलाक के मामलों में 14% की बढ़ोतरी

शाम तक सूरज बाहर नहीं आया, तो भाभी ने आवाज लगाई। अंदर से जवाब नहीं मिला। दरवाजा खटखटाने पर भी आवाज नहीं आई। उसने फोन कर आशीष को बताया। आशीष ने घर पहुंचकर दरवाजा को धक्का मारा। उन्होंने ऊपरी मंजिल पर रहने वाले चाचा रूपेश साहू को भी बुला लिया। काफी मशक्कत के बाद दरवाजा कुछ खुल गया। अंदर गए, तो सूरज फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई।

ऐसे ले सकते है आयुष्मान योजना का लाभ : सालाना पांच लाख तक का फ्री इलाज, इन अस्पतालों में करा सकते है FREE इलाज

छिंदवाड़ा की लड़की से प्यार करता था

आशीष ने बताया कि सूरज छिंदवाड़ा में ही रहने वाली लड़की से प्यार करता था। अभी जॉब नहीं होने के कारण लड़की के परिवारवालों ने शादी करने से इनकार कर दिया था। परिवार वालों ने लड़की की शादी तीन दिन पहले दूसरे लड़के से कर दी। इसके बाद से ही वह डिप्रेशन में था। सूरज ने भोपाल से ही इंजीनियरिंग की थी।

तीन दिन से लगातार रो रहा था

तीन दिन से सूरज लगातार रो रहा था। इस कारण परिवार वाले उसे अकेला नहीं छोड़ते थे। उन्होंने उसे समझाया भी था। रविवार को कमरे में जाने के पहले वह भाभी से बोला भी था कि सब ठीक है।