REWA की इन तीन महिलाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार : जानिए नाम

 

रीवा संभाग की एक पर्यवेक्षक व दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार मिला है। बीते दिन भोपाल में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा संभाग की तीन महिला कर्मचारियों को प्रथम पुरस्कार से दिया है।

ALSO READ : REWA BIG BANK SCAM : बहुचर्चित डभौरा सहकारी बैंक घोटाला, सिलसिलेवार तरीके से जानिए 250 करोड़ के इस घोटाले की कहानी

संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास ऊषा सिंह सोलंकी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने रीवा संभाग के सीधी जिला अंतर्गत सिहावल परियोजना की पर्यवेक्षक अनुसुइया वाजपेयी को सम्मानित किया। समारोह में रीवा शहरी परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता सिंह के कार्यों की प्रशंसा की गई।

ALSO READ : रीवा राजघराने ने हाईकोर्ट में बांधवगढ़ किले को लेकर दायर की याचिका : जानिए पूरा मामला

वहीं सतना जिले की रामपुर बाघेलन परियोजना क्रमांक-2 की आंगनबाड़ी सहायिका बीना नामदेव को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। विभागीय तौर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए इन तीन महिला कर्मचारियों को सम्मान मिलना संभाग के लिए गौरव की बात है। संयुक्त संचालक ने तीनों महिला कर्मचारियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।