REWA : मानव कंकाल की हत्या का पर्दाफाश; देवर के प्यार में पागल पत्नी ने रची थी पति के हत्या की साजिश, 17 महीने तक शव को भूसे में दबाकर रखा

 

रीवा। चार दिन पूर्व मिले मानव कंकाल की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पत्नी ने ही देवर के प्यार में पति की हत्या की साजिश रची थी। शव को 17 महीने तक भूसे में दबाकर रखा, लेकिन भूसा धीरे-धीरे खत्म हो रहा था। इससे आरोपितों ने शव को निकालकर बाहर फेंक दिया।

ALSO READ : एकतरफा प्यार में तकरार : किशोरी से छेड़खानी करने पर बवाल, -प्रेमी ने घर को रस्सी बम से उड़ाने की दी धमकी

मऊगंज थाने के निबिहा गांव में चार दिन पूर्व मानव कंकाल बरामद हुआ था। इसकी पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने इंटरनेट मीडिया की मदद से कंकाल की पहचान सुशील पाल (40) निवासी निबिहा थाना मऊगंज के रूप में की। वह पिछले डेढ़ साल से भी अधिक समय से लापता था। पुलिस ने जब उसके परिवार की जानकारी जुटाई तो उसकी पत्नी और देवर के अवैध संबंधों का पता चला। संदेह के आधार पर पुलिस ने जब उसके छोटे भाई गुलाब पाल को पूछताछ के हिरासत में ले लिया तो उसने अपनी भाभी बिटोल पाल के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर उसकी पत्नी को भी हिरासत में ले लिया। आरोपितों से पूछताछ में घटना सामने आ गई।

ALSO READ : बरसों से मलाई छान रहे TRS कॉलेज के 3 पूर्व प्राचार्य पहुंचे सलाखों के पीछे, रामलला शुक्ला ने किया 14 करोड़ का घोटाला, 18 की जांच जारी
पोल खुली तो रची साजिश : पति को धोखा देकर महिला ने अपने देवर से संबंध स्थापित कर लिए थे। इस बात की जानकारी पति को हो गई तो उसको रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। महिला ने घर में चाट बनाया और उसमें जहर मिलाकर उसे खिला दिया। उसके अचेत होते ही गड़ासे से गर्दन काटकर हत्या कर दी। बाद में शव को देवर करीब आधा किमी दूर अहरी तक लेकर आया और उसने भूसे में दफन कर दिया।

ALSO READ : रीवा-सीधी मार्ग में फिर हुआ बस हादसा : बैढ़न से चित्रकूट जा रही बस हुई मोहनिया घाटी में बल्कर से टकराई, बाल बाल बचे यात्री

खत्म होने लगा था भूंसा : अहरी के जिस कमरे में शव को दफन किया गया था, उसमें भूसा लगातार कम हो रहा था। आरोपित को इस बात की जानकारी थी कि यदि पूरा भूसा खत्म हो गया तो उसका राज सामने आ जाएगा। कंकाल मिलने के दो दिन पूर्व ही उसने भूसे से निकाला और अहरी से दूर सूनसान स्थान में स्थित नाले में फेंक दिया। राज छिपाने के चक्कर में आरोपितों की करतूत सामने आ गई।