BHOPAL : MP के रीवा समेत 34 जिले LOCKDOWN ,जानिए कहां कब तक के लिए जारी हुए आदेश

 
BHOPAL : MP के रीवा समेत 34 जिले LOCKDOWN ,जानिए कहां कब तक के लिए जारी हुए आदेश

भोपाल. देश में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार अब तक देश में 383 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, स्वास्थ विभाग द्वारा सामने आई जानकारी के मुताबिक 23 लोगों को ठीक भी किया जा चुका है। वहीं, मध्य प्रदेश के जबलपुर में 4 और भोपाल से 1 मामला सामने आने के बाद यहां प्रशासनिक मुस्तैदी बढ़ाई जा रही है। प्रशासन की ओर से कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किये जाने के साथ अब तक प्रदेश के 35 जिलों को टोटल लॉकडाउन कर दिया गया है। लॉकडाउन के आदेश अलग अलग जिलों में अलग अलग दिन के लिए किये गए हैं। आइये जानते हैं, किस जिले में कितने दिनों के लिए लॉकडाउन किया गया है।

ये जिले हुए टोटल लॉकडाउन
1- शहडोल को 23 मार्च रात 12 बजे तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
2- अलीराजपुर में 23 मार्च रात 12 बजे तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
3- सीहोर में 24 मार्च तक के लिए टोटल लॉकडाउन किया गया है।
4- शाजापुर को 24 मार्च की रात 12 बजे तक लॉकडाउन किया गया है।
5- आगर-मालवा को भी 24 मार्च की रात तक लॉकडाउन कर दिया गया है।
6- रीवा को 24 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
7- शिवपुरी को 24 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
8- कटनी को 24 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
9- भिंड को 24 मार्च रात 12 बजे तक लॉकडाउन किया गया है।
10- पन्ना में 24 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
11- विदिशा में 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
12- देवास को 25 मार्च की रात 12 बजे तक लॉकडाउन कर दिया गया है।
13- नीमच जिले को 25 मार्च की रात 12 बजे तक लॉकडाउन किया गया है।
14- सिंगरौली को 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
15- गुना को 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
16- रतलाम को 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
17- मंडला में 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
18- मंदसौर में 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
19- बालाघाट में 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
20- सिवनी में 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
21- उज्जैन में 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
22- श्योपुर में 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
23- झाबुआ में 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
24- इंदौर को 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
25- जबलपुर में 26 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
26- टीकमगढ़ में 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
27- डिंडोरी को 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
28- मुरैना में 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
29- टीकमगढ़ को 31 मार्च मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
30- छिंदवाड़ा में 31 तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
31- हालिया आदेश के मुताबिक, राजधानी भोपाल को 31 मार्च तक टोटल लॉकडाउन कर दिया गया है। पहले ये लॉकडाउन 24 मार्च तक किया गया था।
32- बैतूल में 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
33- राजगढ में 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
34- नरसिंहपुर में 03 अप्रेल तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
35- रायसेन में सुबह 12 बजे से लॉक डाउन शुरू होगा। हालांकि, ये कब तक जारी रहेगा इसके आदेश फिलहाल जारी नहीं किये गए हैं।

Related Topics

Latest News