BHOPAL : भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही शुरू

 
BHOPAL : भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही शुरू

भोपाल  . भाजपा कार्यकर्ताओ की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही शुरू बीजेपी कार्यकर्ताओं को थप्पड़ मारना राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता सिंह को भारी पड़ गया, थप्पड़ कांड के बाद सुर्खियों में आई राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता सिंह और राजगढ़ की ही एसडीएम प्रिया वर्मा को राज्य शासन ने तत्काल पद से हटा दिया है.

सरकार बनने के बाद उनका तबादला तभी माना जा रहा था अब राजगढ़ में नीरज सिंह को नया कलेक्टर बनाया गया है आपको याद होगा कि कुछ दिनों पहले कांग्रेसी शासन के दौरान राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता सिंह और एसडीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं को थप्पड़ जड़े थे क्योंकि थप्पड़ भाजपा कार्यकर्ताओं को लगे थे इस वजह से कांग्रेस सरकार अंदर ही अंदर अपने अधिकारियों से खुश थी लेकिन जैसे ही सत्ता बदली और भाजपा सासन आया तत्काल प्रभाव से इन दोनों अधिकारियों को हटा दिया गया मामला असल में 19 जनवरी का है जब सी ए ए का समर्थन कर रहे भाजपा के कार्यकर्ताओं को भीड़ में जाकर निधि निवेदिता सिंह और प्रिया वर्मा ने थप्पड़ जड़े थे इस घटना के बाद शिवराज सिंह चौहान राजगढ़ गए थे और उन्होंने कार्यकर्ताओं के अपमान का बदला लेने की बात कही थी जिसकी शुरुआत सरकार आते ही हो गई है ऐसा भी माना जा रहा है कि जिन अधिकारियों ने कांग्रेस सरकार रहते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है उन अधिकारियों पर भी गाज गिरनी तय है. 

Related Topics

Latest News