BHOPAL : दिग्विजय देश के सबसे बड़े ड्रामेबाज राजनेता : शिवराज

 
BHOPAL : दिग्विजय देश के सबसे बड़े ड्रामेबाज राजनेता : शिवराज

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को देश का सबसे बड़ा ड्रामेबाज राजनेता बताया है। शिवराज ने कहा कि हाथ छोड़कर जाने के बाद दिग्विजय सिंह को अब विधायक याद आ रहे हैं। शिवराज ने यह प्रतिक्रिया तब दी, जब उनसे पूदा गयाा कि दिग्विजय सिंह बेंगलुरु गए हैं और उन्होंने आरोप लगाया कि हमें विधायकों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। 

मध्यप्रदेश में चल रहे राजनीतिक संकट के मद्देनजर यहां ग्रेस रिसॉर्ट में ठहराए गए विधायकाकें से मिलने पहुंचे शिवराज ने मीडिया के सवालों के जवाब दे रहे थे। शिवराज ने कहा कि बेंगलुरु में रह रहे मध्यप्रदेश के बागी कांग्रेस विधायक इतने त्रस्त थे कि वीडिया जारी कर रहे हैं कि हमें सिंह से नहीं मिलना है। चौहान ने दिग्विजय सिंह और मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि जब कर सते थे, तब किया नहीं। 

अब विधायकों के लौटने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बागी विधायक साफ कह रहे हैं कि हमें न तो दिग्विजय सिंह से मिलना है और न ही किसी से बात करना है । अब कमलनाथ को बागी विधायक याद आ रहे हैं। सवा साल से आप क्या कर रहे थे? जब कमल नाथ की सरकार गिरने की कगार पर है, तब उन विधायकों की याद आ रही है। चौहान ने दावा किया कि अब कमलनाथ अपनी सरकार को बचा नहीं सकते हैं।

Related Topics

Latest News