CARONAVIRUS : कोरोना वायरस के चलते मुंबई में धारा 144 लागू, निजी दफ्तरों को बंद करने की तैयारी

 
CARONAVIRUS : कोरोना वायरस के चलते मुंबई में धारा 144 लागू, निजी दफ्तरों को बंद करने की तैयारी

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच महाराष्ट्र के मुंबई में मंगलवार को एक 64 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई है। हाल ही में मुंबई और नवी मुंबई में कोरोना वायरस के 4 नए मामले सामने आने के बाद मुंबई में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही निजी दफ्तरों को आंशिक तौर पर बंद करने का भी सरकार ने निर्णय लिया है, जिससे इस घातक वायरस के फैलने का खतरा कम हो सके। बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं। यहां कोरोना मरीजों की संख्या 39 तक पहुंच गई है। इसके चलते सीएम उद्धव ठाकरे द्वारा आपात बैठक भी ली जा चुकी है। वहीं राज्य के प्रसिद्ध मंदिरों को भी अस्थाई तौर पर बंद किया गया है।
मुंबई में धारा 144 लागू
सामने आ रही जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। इसके साथ ही टूरिस्ट के ग्रुप पर प्रतिबंध लगा दिया है। लोगों के ज्यादा संख्या में साथ घूमने पर भी रोक लगाई गई है। यह आदेश 31 मार्च 2020 तक के लिए जारी किए गए हैं। धारा 144 लागू करने के पीछे सरकार का मकसद लोगों को Covid-19 के खतरे से बचाना है।
सिद्धि विनायक मंदिर हुआ बंद
महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित सिद्धि विनायक मंदिर को अस्थाई तौर पर बंद किया गया है। मंदिर प्रबंधन समिति ने यह निर्णय कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए लिया है। मंदिर में उमड़ने वाली श्रध्दालुओं की भीड़ को कोरोना के खतरे से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
शिर्डी साई मंदिर भी होगा बंद
कोरोना वायरस का खतरा देखते हुए शिर्डी के साई मंदिर को भी अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का फैसला हुआ है। मंगलवार को दोपहर 3 बजे पूजा होने के बाद मंदिर बंद कर दिया जाएगा। मूल मंदिर के साथ ही साई प्रसादालय और भक्त निवास भी बंद कर दिए जाएंगे।
Physician Volunteers ग्रुप ने जारी किए नंबर्स
मुंबई में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच शहर में संचालित होने वाले Physician Volunteers ग्रुप ने लोगों को इस संबंध में जरूरी जानकारी देने के लिए मोबाइल नंबर्स भी जारी किए हैं। आम लोगों के लिए यह सेवा पूरी तरह से निशुल्क रखी गई है। फोन के अलावा WhatsApp पर मैसेज और कॉलिंग के जरिये भी लोगों को सलाह दी जाएगी।
ग्रुप द्वारा अलग-अलग वक्त पर सेवा देने के लिए डॉक्टर्स की ड्यूटी लगाई गई है। इस सूची में दिए गए वक्त के हिसाब से फोन लगाकर कोरोना वायरस के संबंध में सलाह ली जा सकती है।
For telephonic guidance on COVID-19 from 8 am to 12 noon -
Dr Tushar Shah. 9321469911
Dr M Bhatt. 9320407074
Dr D Doshi. 9820237951
Dr D Rathod. 8879148679
Dr R Gwalani. 8779835257
Dr D Kansara. 8369846412
For telephonic guidance on Covid-19 from 12 to 4 pm -
Dr G Kamath. 9136575405
Dr S Manglik. 9820222384
Dr J Jain. 7021092685
Dr A Thakkar. 9321470745
Dr L Bhagat. 9820732570
Dr N Shah. 9821140656
Dr S Phanse. 8779328220
Dr J Shah. 9869031354
For telephonic guidance on Covid-19 from 4 to 8 pm -
Dr N Zaveri. 9321489748
Dr S Ansari. 7045720278
Dr L Kedia. 9321470560
Dr B Shukla. 9321489060
Dr S Halwai. 9867379346
Dr M Kotian. 8928650290
For telephonic guidance on Covid-19 from 8 to 11 pm -
Dr N Kumar. 8104605550
Dr P Bhargav. 9833887603
Dr R Chauhan. 9892135010
Dr B Kharat. 9969471815
Dr S Dhulekar. 9892139027
Dr S Pandit. 9422473277

Related Topics

Latest News