CORONAVIRUS : कोरोना वायरस से मध्य प्रदेश में पहली मौत, 65 साल की महिला ने तोड़ा दम

 
CORONAVIRUS : कोरोना वायरस से मध्य प्रदेश में पहली मौत, 65 साल की महिला ने तोड़ा दम

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना संक्रमण पीड़ित एक महिला ने आज उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार उज्जैन निवासी 65 वषीर्य महिला की आज इंदौर में उपचार के दौरान मौत हो गयी है। महिला यहां बीती 22 मार्च से एक चेरिटेबल अस्पताल में भर्ती थी। उन्हें जांच रिपोर्ट आने के बाद आज सुबह ही चिकित्सकों ने कोरोना संक्रमण से ग्रस्त बताया था। पीड़िता का अंतिम संस्कार उज्जैन में किये जाने की जानकारी दी गयी है। 
जिले के अस्पतालों में फ़िलहाल 22 संदेहियों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। जिसमें से 14 रोगियों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। जबकि उक्त महिला की मौत के बाद यहां चार इंदौर निवासी संक्रमितों का वर्तमान में उपचार जारी है। इससे पहले आज जिले में कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुये कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु लोगों को घरो में ही रहने की हिदायत देते हुए कफ्यूर् लागू कर दिया गया। बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 562 हो चुकी है।
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के पहली बार चार मामले सामने आए थे। जबलपुर में दो महिलाओं सहित चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिला कलेक्टर भरत यादव ने शुक्रवार (20 मार्च) बताया था कि जांच रिपोर्ट में हाल ही में दुबई की यात्रा से लौटे एक परिवार के तीन लोगों तथा जर्मनी से लौटे एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि ये लोग दो दिन पहले ही विदेश से वापस आए हैं।
यादव ने बताया कि प्रशासन ने उनकी विदेश यात्रा की जानकारी हासिल होने के बाद उनकी जांच के लिए नमूने लिए थे। इन मरीजों को सरकारी जिला विक्टोरिया अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया और बाद में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के पृथक वार्ड में स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी चार लोगों की जांच रिपोर्ट शुक्रवार (20 मार्च) शाम को पॉजिटिव मिली है।
मंत्रालय के मुताबिक केरल में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 95 मामले सामने आए हैं जिनमें आठ विदेशी शामिल हैं जबकि तीन विदेशियों सहित 89 संक्रमितों के साथ महाराष्ट्र दूसरा सबसे प्रभावित राज्य है। कर्नाटक में कोरोना वायरस के 37 मरीज हैं जबकि तेलंगाना में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है जिनमें 10 विदेशी हैं। राजस्थान में दो विदेशी सहित 32 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

Related Topics

Latest News