CORONAVIRUS : महिलाओं की अनूठी सेवा : दो रोटी जवानों और दो जरूरतमंदों के लिए

 
CORONAVIRUS : महिलाओं की अनूठी सेवा : दो रोटी जवानों और दो जरूरतमंदों के लिए

बुरहानपुर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन के बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो सड़क से लेकर अस्पताल तक अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से कर रहे हैं। इनकी सेवा के लिए महिलाओं और समाजसेवियों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। ये ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों और जरूरतमंदों तक भोजन व दवा पहुंचा रहे हैं। शहर में करीब 100 परिवारों की महिलाएं स्वजनों की रोटी बनाने के साथ ही जवानों और जरूरतमंदों के लिए भी भोजन बना रही हैं। रोजाना सुबह दो रोटी जवानों तो दो जरूरतमंदों के लिए बनाई जा रही हैं। महिलाएं ही घर-घर से रोटी एकत्र कर पुरुषों को दे रही हैं। फिर पुरुष अपने-अपने वाहनों से शहर में घूमकर प्रमुख चौक-चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों और जरूरतमंदों तक रोटी व सब्जी पहुंचा रहे हैं।
रहवासी समाजसेवी त्रिलोक जैन और मुकेश पूर्वे के मुताबिक संजय नगर व सुंदर नगर कॉलोनी की महिलाएं रोटी बनाकर एकत्रीकरण कर रही हैं, वहीं पुरुष इन्हें बांट रहे हैं। पूजा प्रजापति, स्नेहलता पूर्वे, प्रिया बोरसे और सिया प्रजापति ने बताया कि हर घर से चार रोटी की सेवा दी जा रही है। इन्हीं परिवारों में से किसी एक से सब्जी भी बनाकर दी जा रही है। यातायात थाना प्रभारी हेमंत पाटीदार के मुताबिक जवानों को कु छ समाजसेवियों द्वारा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
सुबह जल्दी उठकर करती हैं पुनीत कार्य
महिलाओं के मुताबिक सेवाकार्य में जुटी महिलाएं रोजाना सुबह जल्दी उठकर पूजन के बाद भोजन बनाने में जुट जाती हैं। इसके बाद एकत्रीकरण का कार्य महिलाएं ही करती हैं। साथ ही कु छ अन्य समाजसेवी संस्थाएं भी सेवा कार्य कर रही हैं।
और इधर केंद्रीय कानून मंत्री ने टि्वटर पर की सराहना
आरएसएस के नितिन चौधरी, राजेश बिडियारे और विजय महाजन के मुताबिक बुरहानपुर, शाहपुर व नेपानगर में करीब 200 जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाया जा रहा है। इसको लेकर कें द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने टि्वटर पर सराहना करते हुए रिट्वीट कि या है। उन्होंने सेवाकार्यों की सराहना की है।
महिलाओं और समाजसेवी लोगों द्वारा किया जा रहा यह कार्य सराहनीय और प्रेरक है। ऐसे समाजसेवी संस्थाओं और लोगों को भविष्य में कि सी समारोह में पुरस्कृत कि या जाएगा। 
राजेश कौल, कलेक्टर बुरहानपुर

Related Topics

Latest News