सोने और चांदी के भावों में भारी गिरावट, लगातार चौथे दिन घटे दाम | GOLD PRICE

 
सोने और चांदी के भावों में भारी गिरावट, लगातार चौथे दिन घटे दाम | GOLD PRICE

Gold Price 13 March : सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। आज लगातार चौथे दिन शुक्रवार को भी सोने के दाम घटे हैं। एमसीएक्‍स एक्‍सचेंज पर आज सुबह आगामी 3 अप्रैल 2020 के सोने की वायदा कीमतों में 746 रुपए की भारी गिरावट देखी गई। इसके बाद सोना 41 हजार 460 रुपए प्रति दस ग्राम पर ट्रेंडिंग में था। इसके अलावा आगामी 5 जून 2020 के सोने के वायदा भाव में 765 रुपए की गिरावट आई है। 
इसके बाद सोना 42 हजार 058 रुपए प्रति दस ग्राम पर ट्रेंडिंग में था। बताया जा रह है कि इक्विटी मार्केट में जो बिकवाली हो रही है, उसका असर सोने की कीमतों पर भी पड़ा है। इसके चलते ही सोने के दाम घट रहे हैं। पिछले दो दिनों में ही सोने के दाम 2 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिर चुके हैं। भारत में सोने के दामों में बीते सत्र में 1100 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी गई थी, जबकि चांदी के दाम 1,600 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिर गए थे।
चांदी के वायदा भावों में भी गिरावट
जहां तक चांदी के वायदा भावों की बात है, इनमें भी भारी गिरावट का दौर चल रहा है। एमसीएक्‍स पर आगामी 5 मई 2020 के चांदी के वायदा भाव आज शुक्रवार, 13 मार्च की दोपहर 2.76 फीसदी या 1218 रुपए की गिरावट के साथ 42 हजार 921 रुपए प्रति किलो पर ट्रेंडिंग में था। इसके अलावा 3 जुलाई के लिए भी चांदी के वायदा भाव 2.87 फीसदी या 1280 रुपए की गिरावट के बाद 43 हजार 390 रुपए प्रति किलो पर ट्रेंडिंग में थे।
ये है इंटरनेशनल मार्केट का हाल
इंटरनेशनल मार्केट में सोने का हाजिर भाव आज सुबह 1.3 फीसद की गिरावट के साथ 1555.42 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। बीते सेशन में भी इसमें 3.6 फीसद की गिरावट दर्ज की गई थी। अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर चांदी आज सुबह 1.18 फीसद या 0.19 डॉलर की गिरावट दर्ज कराते हुए 15.64 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।
Indore Market : सोना-चांदी में ऊपरी स्तर से बिकवाली बढ़ी
इंदौर में वायदे के साथ हाजर में भी ऊपरी स्तर से सोना-चांदी Gold Silver में बिकवाली का दबाव बढ़ता जा रहा है। कल देर रात कॉमेक्स में बने दबाव के बाद हाजर में दोनों ही धातुओं में बिकवाली की वजह से बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स में कल के ऊपरी स्तर से सोना लगभग 90 डॉलर घटा है। जबकी चांदी में यह गिरावट 130 सेंट से अधिक की रही। हाजर पर भी इसका असर बराबरी से देखने को मिला और सोने में 650 रुपए तथा चांदी में 2000 रुपए से अधिक की गिरावट रही।
कॉमेक्स वायदे में Gold सोना ऊपर में 1591.60 नीचे में 1554.60 रनिंग में 1588 डॉलर, Silver चांदी ऊपर में 1582 नीचे में 1541 रनिंग में 1575 सेंट्स। Gold सोना ऊपर में 42300 नीचे में 42225 Silver चांदी ऊपर में 44125 नीचे में 43900 रुपये। सराफा बाजार में Silver चांदी चौरसा 44025 सिक्का 625 रु.। Gold सोना 10 ग्राम 42225 रुपये।
(जीएसटी अलग)

Related Topics

Latest News