GOLD RATE 2020 : महंगा हुआ सोना, 40,662 प्रति 10 ग्राम पहुंचा, जानिए चांदी का हाल

 
GOLD RATE 2020 : महंगा हुआ सोना, 40,662 प्रति 10 ग्राम पहुंचा, जानिए चांदी का हाल

Gold Rate 23 March 2020 : कोरोना वायरस के कारण शेयर बाजारों का हाल बुरा है और निवेशक पर सोना चांदी में निवेश करना पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि अब इन धातुओं के दाम एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। सोना अब पिछले महीने के अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंचने लगा है। सोमवार को Gold futures में 0.75 फीसदी की तेजी यानी 304 रुपए की बढ़त क साथ सोना 40,662 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं चांदी 1.28 फीसदी की तेजी (457 रुपए ऊपर ) के साथ 36,300 रुपए प्रति किलो रही। सोने और चांदी पर यह कोरोना वायरस का असर माना जा रहा है।
Spot gold में सोना 0.7 फीसदी की गिरावट के साथ $1,487.83 प्रति औंस रहा। शुक्रवार को ये दाम 3.1 फीसदी ऊपर रहे थे। जानकारों का मानना है कि कोरोना वायरस का असर बना रहा और शेयर बाजारों में गिरावट का दौर जारी रहा तो सोने और चांदी के दामों में अभी उतार चढ़ाव बन रहेंगे। हालांकि अभी भी शेयर बाजार की तुलना में इसे सुरक्षित निवेश माना जा रहा है।

अन्य कीमती धातुओं में Palladium के दाम 1.1 फीसदी की गिरावट के साथ $1,623.50 प्रति औंस रहे, वहीं Platinum के दाम 1.2 फीसदी बढ़कर $618.50 पहुंच गए। चांदी 0.9 फीसदी सस्ती होकर $12.47 प्रति औंस बिकी।
शुक्रवार को भी आया था सोना-चांदी में जबर्दस्त उछाल
इससे पहले शुक्रवार को भी विदेशी बाजारों के सकारात्मक रुख से संकेत लेते हुए घरेलू सराफा बाजार में निवेशकों ने अच्छी खरीदारी की थी। शुक्रवार को घरेलू सराफा बाजार में सोना 1,395 रुपये उछलकर 41,705 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया था। चांदी के भाव में भी 2,889 रुपये का उछाल आया और यह 38,100 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिकी थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना तेज बढ़त के साथ 1,514 डॉलर और चांदी 12.96 डॉलर प्रति औंस (28.35 ग्राम) के भाव पर बिके थे।

Related Topics

Latest News