INDORE : विवाद के बाद पत्नी ने आग लगाई, पति भी झुलसा; उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ा

 
INDORE : विवाद के बाद पत्नी ने आग लगाई, पति भी झुलसा; उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ा

इंदौर. दंपती के बीच विवाद हो गया, जिसके चलते महिला ने केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। यह देख पति बचाने पहुंचा तो वह भी गंभीर रूप से झुलस गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि पति का उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि दोनों के बीच बच्चे को संभालने की बात को लेकर विवादा हुआ था।
घटना हातोद थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां सुनीता और उसके पति महेश के बीच मंगलवार को विवाद हो गया। इसके चलते गुस्से में आकर सुनीता ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। पत्नी को आग में झुलसता देख पति बचाने के लिए पहुंचा तो वह भी बुरी तरह झुलस गया। आसपास के लोगों ने शोर सुना और किसी तरह आग बुझाई और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला ने रात में दम तोड़ दिया, जबकि पति का अभी भी इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि दोनों का 7 माह का बच्चा है, जिसे संभालने की बात पर उनके बीच विवाद हुआ था। मामले में पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

Related Topics

Latest News