JYOTIRADITYA SCINDIA के कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में शामिल होने तक भारी ड्रामा : जानिए कब क्या हुआ

 
JYOTIRADITYA SCINDIA  के कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में शामिल होने तक भारी ड्रामा : जानिए कब क्या हुआ

Jyotiraditya Scindia आखिराकर भाजपा में शामिल हो ही गए। हाई प्रोफाइल ड्रामे के बीच होली के दिन यानी 10 मार्च को दिन में 12 बजकर 10 मिनट पर उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपा था। इसके करीब 16 घंटे बाद यानी 11 मार्च को 3 बजकर 55 मिनट पर वे भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में Jyotiraditya Scindia ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद उन्होंने बताया कि किस तरह कांग्रेस में जड़ता आ गई है और किसी तरह देश का भविष्य नरेंद्र मोदी जैसे नेता के हाथों में पूरी तरह सुरक्षित है। बहरहाल, Jyotiraditya Scindia के कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में शामिल होने तक भारी ड्रामा चला। जानिए इन 15 घंटों में क्या कुछ हुआ -
10 मार्च (12.10 PM): Jyotiraditya Scindia ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा। साथ ही इस्तीफे की कॉपी ट्वीट की।

10 मार्च 12:07 PM दिग्विजय सिंह‍ ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया किस वजह से अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी से मिले हैं, यह उनसे बात के बाद ही साफ हो पाएगा। सिंह ने आरोप लगाया कि यह मध्य प्रदेश जनादेश पलटने की साजिश है। कल जो तीन चार्टर्ड विमान बेंगलुरु गए थे, उनकी व्यवस्था बीजेपी ने की थी। हम यह जानना चाहते हैं कि हर बार सरकार अस्थिर करने के लिए बेंगलुरु का ही उपयोग क्यों किया जाता है…? मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जिस प्रकार माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की है उससे भाजपा खेमे में घबराहट है। 15 साल तक व्यापम, ईटेंडरिंग और कई घोटाले किए इनकी परतें खुलती जा रही हैं। हनी ट्रैप पर बड़ा बयान, इसमें भाजपा के कई लोग शामिल हैं, उसकी भी परतें खुलेंगी। सरकार के पास नंबर है या नहीं पर दिग्विजय ने कहा 'जस्ट वेट'।

10 मार्च 12:47 PM कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे पर कहा कि अब मध्य प्रदेश में हमारी सरकार नहीं बच पाएगी। उन्होंने कहा कि यह पार्टी के लिए बड़ा नुकसान हुआ है। मध्य प्रदेश चुनाव के दौरान सिंधिया हमारी पार्टी का चेहरा बने थे। पार्टी के हालत हर वक्त समान नहीं रहते, कभी पार्टी के हालात ठीक रहते हैं तो कभी नहीं। पार्टी में जब मुसीबत हो उस समय उसे छोड़कर जाना बेईमानी है। भाजपा की रणनीति तोड़-फोड़ की है। हमारी पार्टी के कुछ लोग भाजपा की इस साजिश में शामिल हो जाते हैं।

10 मार्च 01:15 PM कमलनाथ सरकार के मंत्री और दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ने सिंधिया के इस्‍तीफे के बाद ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। हम अपने लोगों के साथ खड़े होंगे, सत्ता का क्या है, वो तो आती-जाती रहती है। हम अपने सिद्धांत पर अपने लोगों के साथ अडिग खड़े है।
10 मार्च 01:31 PM भोपाल में भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष वीडी शर्मा ने सिंधिया के बारे में पूछे गए सवालों को टालते हुए कहा कि यह कांग्रेस का अंदरुनी मामला है। हम तो राज्‍यसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

10 मार्च 01:33 PM ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के इस्‍तीफे पर उनकी बुआ और मध्‍य प्रदेश की पूर्व मंत्री यशोधराराजे सिंधिया ने भी ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। 'राजमाता के रक्त ने लिया राष्ट्रहित में फैसला साथ चलेंगे,नया देश गढ़ेंगे,अब मिट गया हर फासला।@jyotiraditya द्वारा कांग्रेस छोड़ने के साहसिक कदम का मैं आत्मीय स्वागत करती हूँ।'
10 मार्च 01:47 PM ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया समर्थक मंत्रियों और विधायकों ने मध्‍य प्रदेश विधानसभा अध्‍यक्ष को भेजे अपने इस्‍तीफे।

10 मार्च 02:12 PM अपनी कार में फ‍िर निकले ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया। मीडिया के सवालों पर केवल हैप्‍पी होली कहकर आ‍गे निकल गए।
10 मार्च 02:32 PM कांग्रेस विधायक और दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्‍मण सिंह ने कहा कि हमें सच्चाई स्वीकार करनी चाहिए। हम विपक्ष में बैठने को तैयार हैं। कमरकस के तैयारी करेंगे जनता के बीच में जाएंगे।
10 मार्च 02:56 PM बेंगलुरु में रुके सिंधिया समर्थक विधायकों और मंत्रियों ने कर्नाटक डीजीपी को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की।
10 मार्च 02:57 PM सिंधिया के इस्‍तीफे के साथ शुरू हुई इंदौर में भी बगावत। प्रमोद टण्डन ने भी दिया इस्तीफा। पिछले डेढ़ साल से पार्टी से चल रहे थे नाराज। कई बार लगा चुके थे उपेक्षा के आरोप।
10 मार्च 03:27 PM पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान। हमें अभी सरकार से कोई लेना देना नहीं है। बसपा सपा विधायक के आने पर कहा हम राज्यसभा की तैयारी कर रहे हैं।
10 मार्च 04:11 PM ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के इस्‍तीफे के बाद उनके समर्थक भी कांग्रेस छोड़ रहे हैं।विदिशा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह रघुवंशी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
10 मार्च 04:15 PM देवास जिले के हाटपिपलिया से विधायक मनोज चौधरी के साथ उज्‍जैन विधायक राजेंद्र भारती ने भी पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया है।
10 मार्च 4:23 PM ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति। सोशल मीडिया में रीवा आईजी चंचल शेखर ने पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान किया शेयर। जिले के अन्य कई अधिकारियों ने पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला को फोन पर दी बधाई।
10 मार्च 04:34 PM भोपाल, गोविंदपुरा विधानसभा से चुनाव लड़ चुके वर्तमान पार्षद गिरीश शर्मा ने भी दिया इस्तीफा। बैठक के लिए विधायकों के पहुंचने का सिलसिला आरंभ। पूर्व विधायक अरुण यादव का बयान हम बहुमत साबित कर देंगे।
10 मार्च 04:34 PM शिवपुरी क्षेत्र में कांग्रेस के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस्‍तीफा देने का ऐलान किया। जिला पंचायत अध्‍यक्ष ने भी दिया इस्‍तीफा।
10 मार्च 04:43 PM भारतीय जनता पार्टी के नेता शाहनवाज हुसैन का कहना है कि बीजेपी के लोगों के मन में ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के लिए सम्‍मान है। हम उम्‍मीद करते हैं कि वे हमारे साथ काम करेंगे।
10 मार्च 04:57 PM ज्याेतिरादित्‍य सिंधिया कांग्रेस से इस्‍तीफा देने के बाद 12 मार्च को राजधानी भोपाल आ सकते हैं। वहीं भोपाल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शाम 6 बजे से आरंभ होनी है।
10 मार्च 05:18 PM कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भाग लेने पहुंचे मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि पिक्‍चर अभी बाकी है। अभी सीएम कमलनाथ का मास्‍टर स्‍ट्रोक आना बाकी है।
10 मार्च 05:37 PM भाजपा नेता मध्‍य प्रदेश विधानसभा अध्‍यक्ष के घर पहुंचे। भूपेंद्र सिंह ने 19 विधायकों के इस्‍तीफे की जानकारी देते हुए कहा क‍ि उन्‍होंने सुबह ईमेल पर इस्‍तीफे आप तक भेजे हैं।
10 मार्च 05:38 PM दिल्‍ली में अपने निवास पर पहुंचे ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया। मीडिया से किया किनारा।
10 मार्च 05:40 PM भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह ने विधानसभा अध्‍यक्ष को इस्‍तीफे सौंपते हुए कहा कि और विधायक भी रात तक अपना इस्‍तीफा सौंप सकते हैं।
10 मार्च 05:42 PM भूपेंद्र सिंह, नरोत्‍तम मिश्रा, गोपाल भार्गव आदि ने मप्र विधानसभा अध्‍यक्ष को इस्‍तीफे सौंपते हुए कहा कि उन्‍हें उम्‍मीद है विधि सम्‍मत कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा अध्‍यक्ष ने मीडिया से कहा कि उन्‍हें सिंधिया समर्थक विधायकों के इस्‍तीफे सौंपे हैं। विधि सम्‍मत निर्णय के बाद इस पर कार्रवाई होगी। उन्‍होंने कहा कि नियम प्रक्रिया के तहत ही इस्‍तीफों पर निर्णय होगा।
10 मार्च 05:58 PM केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्‍ली में भारतीय जनता पार्टी मुख्‍यालय में होने वाली संसदीय बोर्ड की बैठक में शामिल होने पहुंचे। बैठक में ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के पहुंचने की भी अटकलें।
10 मार्च 06:14 PM प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्‍ली में भारतीय जनता पार्टी की बैठक में शामिल होने पहुंचे। इस बैठक में ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया भी पहुंच सकते हैं। बैठक में सिंधिया के भाजपा में प्रवेश और राज्‍यसभा में भेजने पर चर्चा हो सकती है।
10 मार्च 07:10 PM कांग्रेस विधायक दल की बैठक में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के विधायक नहीं पहुंचे।
10 मार्च 07:13 PM दिल्‍ली में भारतीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया नहीं पहुंचे। समझा जाता है कि वे बाद में अपने समर्थकों के साथ ही भाजपा की सदस्‍यता लेंगे।
10 मार्च 07:23 PM सीएम हाउस में चल रही है कांग्रेस विधायक दल की बैठक। बैठक में शामिल होने पहुंचे 94 विधायक।
10 मार्च 08:10 PM विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कावरे का बयान। सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को फ्री हैंड दिया है। अभी मध्यावधि चुनाव की कोई स्थिति नहीं है।
10 मार्च 08:10 PM कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद शोभा ओझा और पीसी शर्मा का दावा है कि हमारे पास नंबर हैं। हम विधानसभा में अपनी गिनती सिद्ध करेंगे। उनके अनुसार सिंधिया समर्थक विधायक सभी हमारे टच में हैं और समय आने पर वे सामने आएंगे।
10 मार्च 08:34 PM मंत्री सज्‍जन वर्मा कुछ मंत्रियों के साथ कुछ ही देर बाद बेंगलुरु रवाना हो रहे हैं।
10 मार्च 08:43 PM भाजपा विधायक दल की भोपाल में बैठक संपन्‍न। बैठक के बाद बोले प्रहलाद पटेल राज्‍यसभा उम्‍मीदवारी और अन्‍य मसलों पर हुई बातचीत।
10 मार्च 8:44 PM कांग्रेस विधायक लक्ष्‍मण सिंह बोले कांग्रेस वापसी के लिए तैयार है।
10 मार्च 08:48 PM दिल्‍ली में ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई। पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद भी आज सिंधिया भाजपा में नहीं हुए शामिल।
10 मार्च 09:07 PM भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद शिवराज फि‍र मीडिया से रुबरु हुए। वहीं भाजपा के विधायकों को दिल्‍ली ले जाने की तैयारी चल रही है। नेता प्रतिपक्ष बोले हम लाेग होली मनाने जा रहे हैं। इतिहास में पहली बार सभी विधायक एक साथ होली मनाएंगे। विधायकों को कहां ले जाया जा रहा है इसका जवाब उन्‍होंने गोलमाल दिया।
10 मार्च 09:19 PM मुख्यमंत्री कमल नाथ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास पर हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनादेश प्राप्त कांग्रेस की सरकार को अस्थिर करने के प्रयासों की घोर निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया।
10 मार्च 09:23 PM प्रस्ताव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।
10 मार्च 09:23 PM कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद गृहमंत्री बाला बच्‍चन ने कहा कि पार्टी में सब ठीक है। कुछ सवालों को बाला बच्‍चन टाल गए।
10 मार्च 09:42 PM भाजपा में भी असंतुष्‍ट विधायकों को लेकर संशय का माहौल। विधायकों को एक साथ रखने के लिए ही बाहर भेजा जा रहा है।
10 मार्च 09:44 PM भोपाल से रवाना होते समय भाजपा विधायकों में उत्‍साह का माहौल था।
09:44 PM भोपाल में बसें तैयार। दोनों पार्टियां विधायकों को भोपाल से बाहर लेने जाने की तैयारी में।
11 मार्च 07:08 AM भाजपा विधायक पहुंचे गुरुग्राम, कांग्रेस विधायकों को भेजेगी जयपुर
11 मार्च 08:28 AM मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर बताया है कि 17 साल सांसद बनवाया, 2 बार केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय महासचिव, यूपी का प्रभारी बनाया, कार्यसमिति सदस्य बनाया, चुनाव अभियान प्रमुख बनाया, 50 से ज्यादा टिकट और 9 मंत्री दिए। फिर भी मोदी-शाह की शरण में
11 मार्च 08:49 AM मध्य प्रदेश से कांग्रेस और चार निर्दलीय विधायकों को विशेष विमान से भोपाल से जयपुर ले जाया जाएगा। करीब 11 बजे तक ये विधायकों के जयपुर पहुंचने की संभावना है। इसके बाद उन्हें अज्ञात स्थान पर ले जाया जाएगा।
11 मार्च 09:13 AM कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया बोले- सब विधायक वापस आएंगे
11 मार्च 09:47 AM शोभा ओझा बोलीं, बेंगलुरु में विधायकों को गुमराह किया गया
11 मार्च 10:12 AM मध्य प्रदेश सरकार की स्थिति देखते हुए कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में भगदड़ की शुरू हो गई है। 10 मार्च को देर शाम पूर्व विधायक एवं कांग्रेस की नेता प्रमिला सिंह ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
11 मार्च 12:06 PM राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर साधा निशाना, लेकिन सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने पर कुछ नहीं कहा।
11 मार्च 12:13 PM छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल बोले- कुछ तो मजबूरी होगी वरना यूं ही बेवफा नहीं होता
11 मार्च 12:57 PM सज्जन सिंह वर्मा बोले, सिंधिया के एक्शन से समर्थक नाराज
11 मार्च 01:33 PM ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे पर बोले दिग्विजय- उन्हें नहीं किया गया था दरकिनार
11 मार्च 01:53 PM भिंड में लगे ज्योतिरादित्य सिंधिया और पीएम मोदी और अमित शाह के पोस्टर
11 मार्च 02:04 PM भोपाल कांग्रेस कार्यालय से हटा ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम
11 मार्च 02:24 PM टूट के डर से BJP MLAs पहुंचे Gurugram, Congress MLAs ने डाला Jaipur में डेरा

11 मार्च 02:53 PM: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने थामा भाजपा का दामन।

Related Topics

Latest News