LOCKDOWN : कर्फ्यू में घूमने से रोका तो थानेदार को जड़े थप्पड़ की फायरिंग : मचा हड़कंप

 
LOCKDOWN : कर्फ्यू में घूमने से रोका तो थानेदार को जड़े थप्पड़ की फायरिंग : मचा हड़कंप

धार : कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन किया गया है। धार के बाग क्षेत्र में कर्फ्यू बंद का पालन कराने वाले थानेदार को पहले तो बदमाशों ने चांटे रसीद कर दिए। इसके बाद बदमाशों ने फायरिंग भी की। इसमें एक पुलिस जवान घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक बाग थाना क्षेत्र में बुधवार की रात नौ बजे जोबट-झिरपन्या मार्ग पर चैकिंग चल रही थी। यहां पर सहायक उपनिरीक्षक मानसिंह ने चार पहिया वाहन को रोका। सिंह ने कार में बैठे लोगों के कहा कि सीमाएं सील है कर्फ्यू बंद में आप लोग कहां जा रहे है।

इसी बीच कार में बैठा उमेश धनसिंह भील पुलिस अधिकारी से विवाद करने लगा। इसने पुलिस अधिकारी को थप्पड रसीद कर दिया। इसके बाद सिंह ने सूचना थाना प्रभारी कमलेश सिंघार को दी। थानाप्रभारी फोर्स लेकर पहुंचे। आरोपी उमेश और उसके पिताधनसिंह ने पुलिस पर फायरिंग और पथराव शुरू कर दिया। घटना में पुलिस जवान बृजवासी घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक आदित्यप्रतापसिंह ने बताया कि पुलिस पर हमले के आरोपी धनमसिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

इधर, धार शहर में सुबह नौ बजे तक लोगों को खरीदी की छूट थी। इसके बाद घोड़ा चौपाटी पर सिटी मजिस्टे्रट वीरेंद्र कटारे पुलिस बल के साथमौजूद थे। यहां पर नियम तोडऩे वालों पर जमकरलाठियां भांजी। एक युवक दुपहिया वाहन से गुजर रहा था। सिटी मजिस्टे्रट ने गाड़ी जब्त करने के निर्देश दिए।

तो वह बार-बार चाबी मांग रहा था। वहीं वह बाहर निकलने का ठोस कारणभी नहीं बता रहा था। जिसके चलते सिटी मजिस्ट्रेट ने जमकर लाठियां भांजी। इसके बाद प्रशासन का अमला लोगों को भोजन बांटने निकला। अमले को वैश्य समाज द्वारा 200 भोजन के पैकेट दिएहै। सिटी मजिस्टे्रट ने राजवाड़ा, बसस्टैंड, पौ चौपाटी क्षेत्र में भोजन केपैकेट भी बांटे।

Related Topics

Latest News