LOCKDOWN ने खोल दी पोल, पकड़ा गया पत्नी का अफेयर : फिर हुआ ये

 
LOCKDOWN ने खोल दी पोल, पकड़ा गया पत्नी का अफेयर : फिर हुआ ये

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में साथ देते हुए पूरा देश लॉकडाउन है। इस बीच, लॉकडाउन से जुड़े कई रोचक घटनाक्रम भी सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामला उत्तर प्रदेश के Farrukhabad से आया है। यहां दिल्ली में काम करने वाला पति कोरोना वायरस फैलने के कारण घर लौट आया। वहीं सरकार ने 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया तो पूरा समय घर पर ही गुजारने लगा। इस दौरान पति के हाथ पत्नी का मोबाइल फोन लग गया। कॉल डिटेल्स की जांच में उसे पता चला कि पत्नी किसी अंजान नंबर पर कई-कई घंटे बात करती थी।
पति ने यह भी पता लगा किया कि पत्नी किसी पराए मर्द से अश्लील बातें भी करती थीं। उस पत्नी से पूछा तो वह इन्कार करने लगी। इसके बाद दोनों में विवाद हुआ और पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। पत्नी ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस आई और पूरा मामला समझा।
आखिरी में पता चला कि महिला अपने गांव के पास रहने वाले एक युवक से बात करती थी। पति के दिल्ली में रहने के दौरान दोनों बातें करते थे और लॉकडाउन के दौरान पति घर आया तो पोल खुल गई। बहरहाल, फिलहाल पुलिस ने दोनों को समझाइश दी है और महिला को समझाया है। अधिकारी जांच कर रहे हैं।

और राजस्थान में सामूहिक नमाज पढ़ने पर होटल मालिक पर केस
राजस्थान में जोधपुर के एक होटल में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने पर होटल मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि एक सौ से अधिक नमाजियों में से कुछ को जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।
उधर, जोधपुर केंद्रीय जेल में बंदियों ने भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। जेल अधीक्षक कैलाश त्रिवेदी ने बताया कि रिहाई के लिए भूख हड़ताल कर रहे बंदियों को आश्वस्त किया गया है कि जेल में बंदियों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। जेल परिसर में ही आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।

Related Topics

Latest News