NIRBHAYA CASE : यूजर्स बोले- आज निर्भया दिवस, पवन जल्लाद को भी नमन

 
NIRBHAYA CASE : यूजर्स बोले- आज निर्भया दिवस, पवन जल्लाद को भी नमन

निर्भया केस में इन्साफ हो गया है। चारों दरिंदों, विनय शर्मा, मुकेश सिंह, पवन गुप्ता और अक्षय कुमार  को 20 मार्च सुबह 5.30 बजे तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई। इसके बाद देशभर में खुशी का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर लोगों की रिएक्शन्स आने लगीं। सभी ने माना कि सात साल बाद ही सही पर निर्भया को इन्साफ मिला। एक महिला ने लिखा, आज 7 साल बाद निर्भया के मानवाधिकार का हिसाब हुआ। आज मां के आंसुओं का हिसाब हुआ। आज उसके शरीर और आत्मा पर हर चोट का हिसाब हुआ। दोषियों को फांसी हुई।' पढ़िए अन्य सोशल मीडिया रिएक्शन्स 
देर हुई, अन्धेर नहीं, आई इंसाफ़ की सुबह, निर्भया दुष्कर्म और हत्या मामले में चारो दोषियो को तिहाड जेल में दी गई फ़ान्सी...!!! निर्भया परिवार को बधाई।
आज भारत का हर नागरिक प्रण ले कि अब कोई दूसरी निर्भया न बनने पाए। अब कोई मां के आंखों में आंसू न आए।
आज 20 मार्च को हम निर्भया दिवस के रूप में मनाएंगे। जय हिंद।
निर्भया को आज आखिरकार न्याय मिल गया। निर्भया के मां और पिताजी के संघर्ष और संयम को प्रणाम।
7 साल 3 महीने ओर 3 दिन बाद ही सही आखिर आज निर्भया को न्याय मिल ही गया,लेकिन हमारी लचर कानून व्यवस्था पर कुछ सवाल जरूर खड़ा कर गया।
हमारे न्याय तंत्र में देर है अंधेर नहीं, निर्भया के चारो दोषियों को फांसी @निर्भया को मिला इंसाफ
लम्बी लड़ाई के बाद निर्भया को इंसाफ मिला लेकिन यu समझ में नहीं आता की दोषियों को सपोर्ट कौन कर रहा था जो ये इंटरनेशनल कोर्ट जा रहे थे। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं तो पैसा कौन दे रहा था, सरकार इसकी जांच कराए और ऐसे लोगों को सजा दिलाए जो अपराधी का साथ दे रहे थे।

न्याय के नाम पर चलने वाले लंबे खेल का आज अंत हो गया न्याय पाने की जद्दोजहद में सात साल लगे तिकड़म और कुतर्क की आड़ में कोर्ट की हर पेशी में निर्भया का फिर से बार बार बलात्कार हुआ। सत्य और अर्ध्य सत्य के बीच में झूलता हमा न्याय व्यवस्था।
निर्भया का इंसाफ अब भी अधूरा है। एक तो उस जुवेनाइल को फांसी नहीं हुई। जिस जुवेनाइल में इतनी समझ है कि रेप करना है और वह भी घिनौने तरीके से, वह तो सिर्फ उम्रसे नाबालिग था पर कर्मसे बालीग ही था! वो भी उतनी ही सज़ा का पात्र है जितने बाकी है।
सात साल बाद को आज इंसाफ मिला। की माँ और उनकी वकील, जिन्होंने सात साल चले केस को जीतकर निर्भया को न्याय दिलवाया जिसके लिए पूरे देश की तरफ से धन्यवाद।
Twitter पर छबि देखें Twitter पर छबि देखें Twitter पर छबि देखें
Arpit giri के अन्य ट्वीट देखें
आखिरकार #निर्भया को इंसाफ मिल ही गया। आज की सुबह न्याय की सुबह है ..निर्भया जीत गयी,दरिंदे हार गए। न्याय में वक्त तो बहुत लगा पर आज एक बेटी को इन्साफ मिल गया आज एक माँ को इन्साफ मिल गया
इंसाफ के लिए लंबी लड़ने के लिए निर्भया की माँ #आशा_देवी के जज्बे को नमन।

Related Topics

Latest News