REWA : लॉक डाउन में तैनात पुलिस कर्मियों पर असामाजिक तत्वों ने बरसाए पत्थर ,खदेड़ने पर हुए फरार

 
REWA : लॉक डाउन में तैनात पुलिस कर्मियों पर असामाजिक तत्वों ने बरसाए पत्थर ,खदेड़ने पर हुए फरार

रीवा. पुलिसकर्मियों पर असामाजिक तत्वों ने पत्थर बरसाए हैं। पुलिस ने डंडा लेकर आवारा युवकों को खदेड़ा तो वे मौके से फरार हो गए। उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई। सिटी कोतवाली थाने के बड़ी पुल के समीप गुरुवार की दोपहर पुलिस लॉक डाउन का पालन करवा रही थी। 

REWA : लॉक डाउन में तैनात पुलिस कर्मियों पर असामाजिक तत्वों ने बरसाए पत्थर ,खदेड़ने पर हुए फरार

उसी समय वहां घूम रहे एक युवक को पुलिस ने खदेड़ दिया। कुछ देर बाद वह अपने साथियों को लेकर आया और वहां खड़े पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक घटना से हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल युवकों को खदेड़ लिया तो वे मौके से फरार हो गए। उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया लेकिन पथराव करने वाले युवकों का पता नहीं चल पाया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। गुरुवार की दोपहर बड़ी पुल के समीप पुलिस लॉक डाउन का पालन करवा रही थी।

Related Topics

Latest News