REWA : दर्दनाक : तेजाब डालकर युवक को जिंदा जलाया : गांव में खिंचा सनाका

 
REWA : दर्दनाक : तेजाब डालकर युवक को जिंदा जलाया : गांव में खिंचा सनाका

रीवा। होली की रात एक युवक तेजाब से हमला कर जिंदा जला दिया गया। हमले में युवक बुरी तरह झुलस गया था। देर रात परिजनों को घटना की जानकारी हुई जिन्होंने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना गढ़ थाने के हिनौती गांव की है।

बहन के घर गया था युवक 
राजू उर्फ महेन्द्र सिंह पिता व्यंकटेश्वर सिंह 35 वर्ष निवासी माल थाना गढ़ होली की रात अपनी बहन के घर हिनौती गांव गए थे। रात में उनका कुछ स्थानीय लोगों से विवाद हो गया था। इस दौरान परिजनों ने बीचबचाव कर विवाद को शांत करा दिया था। देर रात करीब एक बजे वे बाइक में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे।

घात लगाकर खड़े थे आरोपी रास्ते में घात लगाकर खड़े आरोपियों ने उन पर तेजाब से हमला कर दिया था। हमले में युवक का हांथ, चेहरा व पेट बुरी तरह झुलस गया। घटना से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। उन्होंने किसी तरह परिजनों को सूचना दी। देर रत परिजन उनको एम्बुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पीडि़त बोलने की स्थिति में नहीं है जिससे आरोपियों के नाम सामने आए है। 

तहसीलदार ने दर्ज किये बयान 
इस घटना की जानकारी अस्पताल प्रबंधन द्वारा देने पर शुक्रवार को युवक के बयान दर्ज कराए गए है। तहसीलदार द्वारा अस्पताल पहुंचकर युवक के बयान लिये गये है जिसे कार्रवाई के लिए अब थाने भेजा जायेगा। युवक के बयान के आधार पर ही पुलिस आगे कार्रवाई करेगी।

Related Topics

Latest News