REWA : रीवा में दिखा सन्नाटा ,सुबह से लोग घरों में रहकर कोरोना के खिलाफ इस जंग में निभाई भागीदारी : देखें एक झलक

REWA : रीवा में दिखा सन्नाटा ,सुबह से लोग घरों में रहकर कोरोना के खिलाफ इस जंग में निभाई भागीदारी : देखें एक झलक

इस मुहिम से संपूर्ण रीवा प्रशासन मुस्तैदी से जुटा
रीवा संपूर्ण विश्व के लिए बड़ी घातक कोरोना से भारत में ज्यादा हालात खराब ना हो इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च रविवार को जनता कर्फ्यू की अपील की है उसका असर रीवा की सभी जगहों में देखने को मिली है ।

रीवा में दिखा अच्छा खासा असर
रीवा में भी दिखा नगर सहित सड़कों में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग अपने घर के भीतर से प्रधानमंत्री मोदी की इस मुहिम में अपनी भागीदारी निभाते दिख रहे हैं। इसका असर देश के सभी राज्यों में देखने को मिल रहा है। पूरा देश पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू का समर्थन कर रहा है।

REWA : रीवा में दिखा सन्नाटा ,सुबह से लोग घरों में रहकर कोरोना के खिलाफ इस जंग में निभाई भागीदारी : देखें एक झलक

                                    रामगोविंद पैलेस 

पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर पूरे देश सहित रीवा में आज सुबह 7:00 बजे से लेकर रात 9:00 बजे तक जनता कर्फ्यू रहेगा वहीं रविवार को शाम 5:00 पीएम मोदी ने सभी देशवासियों से स्वास्थ्य कर्मियों की हौसला अफजाई करने की अपील की है।

REWA : रीवा में दिखा सन्नाटा ,सुबह से लोग घरों में रहकर कोरोना के खिलाफ इस जंग में निभाई भागीदारी : देखें एक झलक

                                            नया बसस्टैंड 

                                     शिल्पी प्लाजा मार्केट  

REWA : रीवा में दिखा सन्नाटा ,सुबह से लोग घरों में रहकर कोरोना के खिलाफ इस जंग में निभाई भागीदारी : देखें एक झलक

                                   सिरमौर चौराहा ,रीवा 

रीवा न्यूज़ मीडिया
 नमस्कार जनता 

आशा है कि आप सभी स्वस्थ और सुरक्षित होंगे, कोरोना वायरस रूपी संकट की इस घड़ी में हमें जागरूक, सतर्क और सुरक्षित रहना है, लेकिन इस देश की (मीडिया) नींव का चौथा स्तम्भ होने के नाते हमारे उपर कुछ और दायित्व भी हैं, जिनका निर्वाह हमें पूरी दृढ़ता और ईमानदारी के साथ करना है, समाज के प्रहरी होने के नाते, पूरे विश्व को सहमने के लिए मजबूर कर देने वाली इस महामारी से शुरू हुई मानवता की इस जंग में हमें एक अभेद कवच के रुप में डटे रहना है,आने वाला वक़्त हमारी कठिन परीक्षाएं लेगा, आज 22 मार्च के लिए देश के प्रधानमंत्री द्वारा किया गया जनता कर्फ्यू का आह्वान हमारी पहली परीक्षा होगी, जैसे चिकित्सक इस दानव को रोकने में लगे हुए हैं, आने वाला वक़्त हमारी कठिन परीक्षाएं लेगा। आज 22 मार्च के लिए देश के प्रधानमंत्री द्वारा किया गया जनता कर्फ्यू का आह्वान हमारी पहली परीक्षा होगी। जैसे चिकित्सक इस दानव को रोकने में लगे हुए हैं ठीक उसी तरह हमें इससे जुड़ी अफ़वाहों को फैलने से रोकना है। लोगों तक सही जानकारी पहुँचानी है, ताकि किसी अफवाह के चक्कर में कोई गलत कदम ना उठाया जाए।

इसलिए हमें डर कर पीछे नहीं हटना है। पूरी निष्ठा से पत्रकारिता धर्म का पालन करना है। दुश्मन भले ही कितना भी ताक़तवर हो, हमें अपने हथियारों के साथ इस युद्ध में उतरना है और पहली पंक्ति में खड़े होकर लड़ना है और इसे हराना है। हम मैदान में उतरेंगे ताकि अपनों और अपने लोगों को सुरक्षित महसूस करा सकें। हम मैदान में होंगे ताकि कोई इस महामारी का ग़लत फायदा ना उठा सके। हम पत्रकार हैं, पत्रकार की तरह मैदान में होंगे। पल-पल की ख़बर लोगों तक पहुंचाएंगे। इस महामारी और साथ में अराजक तत्वों को पत्रकारिता की ताक़त दिखाएंगे।

जागरूक, सतर्क और सुरक्षित रहें और सारी महत्वपूर्ण खबरें कवर कर रहें।
(ऋतुराज द्विवेदी ,रीवा न्यूज़ मीडिया )

Related Topics

Latest News