REWA : संजय गांधी अस्पताल की दूसरी मंजिल से युवक ने लगाई छलांग : अस्पताल में मची अफरा-तफरी

 
REWA : संजय गांधी अस्पताल की दूसरी मंजिल से युवक ने लगाई छलांग : अस्पताल में मची अफरा-तफरी

रीवा। अस्पताल में भर्ती युवक ने रविवार की रात करीब आठ बजे दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से उसके साथ मौजूद परिजनों के होश उड़ गए। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने युवक के शव को मर्चुरी में रखवा दिया है।

तीन दिन पूर्व हुआ था भर्ती 
घटना संजय गांधी अस्पताल के बर्न यूनिट की बताई जा रही है। आशीष द्विवेदी पिता महेश द्विवेदी 30 वर्ष निवासी ब्यौहारी जिला शहडोल को परिजनों ने आग से जलने के बाद संजय गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया था। तीन दिन से वह अस्पताल में भर्ती था। रविवार की रात उक्त युवक ने खुले में टहलने की इच्छा जताई थी जिस पर चाचा उसे वार्ड के बाहर बरामदे में लेकर आए। युवक वहीं पर टहल रहा था। जैसे ही चाचा व्यस्त हो गए तो उसने अस्पताल की दूसरी मंजिल से आंगन में छलांग लगा दी।

REWA : संजय गांधी अस्पताल की दूसरी मंजिल से युवक ने लगाई छलांग : अस्पताल में मची अफरा-तफरी


घटना से मची अफरा-तफरी 
घटना से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। शोर शराबा सुनकर अस्पताल का स्टाफ पहुंच गया। उसे तत्काल वार्ड में लगाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के शव को मर्चुरी में रखवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पत्नी से विवाद पर तीन दिन पूर्व लगाई थी आग
उक्त युवक का तीन दिन पूर्व पत्नी से विवाद हो गया था। मामूली बात पर नाराज होकर युवक ने कमरे के अंदर आग लगा ली थी। हालांकि परिजनों ने तत्काल आग को बुझा दिया था। युवक का पूरा शरीर आग से बुरी तरह झुलस गया था जिसको परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसकी मौत हो गई।

Related Topics

Latest News