REWA : ऑनलाइन मिलेगी भू-अभिलेख की प्रतियां

 
REWA : ऑनलाइन मिलेगी भू-अभिलेख की प्रतियां

रीवा। भूमि स्वामियों को भू-अभिलेख की नकल एमपी ऑनलाइन के माध्यम से निर्धारित दर पर दिए जाने का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर बसंत कुर्रे ने बताया कि एमपी ऑनलाइन के समस्त कियोस्क सेंटर से निर्धारित शुल्क देकर भू-स्वामी नकल प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि एक साल, पांच साला, खसरा या खाता जमा बंदी, अधिकार अभिलेख, खेवट के लिए प्रथम पृष्ठ के लिए 30 रूपए का शुल्क देना होगा। प्रत्येक अतिरिक्त पृष्ठ के लिए 15 रूपए शुल्क निर्धारित किया गया है। 

बाजिब-उल-अर्ज, निस्तार पत्रक की नकल के लिए प्रथम पृष्ठ के लिए 30 रूपए और प्रत्येक अतिरिक्त पृष्ठ के लिए 15 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। ए-4 आकार में नक्शे की नकल के लिए प्रथम पृष्ठ के लिए 30 रूपए और प्रत्येक अतिरिक्त पृष्ठ के लिए 15 रूपए शुल्क निर्धारित किया गया है।

Related Topics

Latest News