REWA : तेज रफ्तार जीप ने बाइक को मारी टक्कर, एक मृत

 
REWA : तेज रफ्तार जीप ने बाइक को मारी टक्कर, एक मृत

रीवा. तेज रफ्तार जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक में सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंच गई जिनको उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है जहाँ उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना सिरमौर थाने के डभौरा मार्ग की है। बाइक सवार तीन युवक मंगलवार की सुबह होली मिलने के लिए अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। जैसे ही वे सिरमौर से आगे पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में सवार तीनों युवक उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

इस दौरान एक युवक की मौत हो चुकी थी जबकि दो युवक बुरी तरह घायल हुए थे। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक की पहचान कृष्ण मनोज कोल पिता बालकृष्ण कोल (26) निवासी सदनहा थाना सिरमौर व घायलों की पहचान इंद्रपाल कोल निवासी सदनहा व भोले कोल निवासी कमरहट के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया हादसे के कारण सामने नहीं आए हैं।


बाइक डिवाइडर से टकराई, एक मृत
तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। नईगढ़ी थाने के माड़ौ गांव की यह घटना है। बाइक में सवार तीन लोग मऊगंज तरफ जा रहे थे। वे जैसे ही माड़ौ गांव के समीप पहुंचे तभी अचानक नियंत्रण खो बैठे। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां एक की मौत हो गई। दो घायलों को संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

Related Topics

Latest News