REWA : पत्थर पटककर महिला की निर्मम हत्या ,जंगल में मिला क्षतविक्षत शव : गांव में फैली सनसनी

 


REWA : पत्थर पटककर महिला की निर्मम हत्या ,जंगल में मिला क्षतविक्षत शव : गांव में फैली सनसनी

रीवा। एक महिला की जंगल में पत्थर पटककर निर्मम हत्या कर दी गई। जंगल में उसका क्षतविक्षत हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल मृतिका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। घटना पनवार थाने के धरी जंगल की बताई जा रही है।

सुबह चरवाहों ने देखा शव 
शनिवार की सुबह यहां महिला का क्षतविक्षत अवस्था में शव बरामद हुआ है। मवेशी चराने गए चरवाहों ने दुर्गंध आने पर जब समीप जाकर देखा तो महिला का शव पड़ा हुआ था। घटना की तत्काल सूचना पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच थी और वह शादीशुदा थी। महिला का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। समीप ही खून से सना पत्थर पड़ा था जिसे महिला के सिर में पटककर उसकी हत्या की गई है। इस दौरान सीन आफ क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डा. आरपी शुक्ला व जाम सिंह चौगड़ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

क्षतविक्षत हालत में था शव 
शव पूरी तरह क्षतविक्षत हालत में था जिससे उसकी मौत पांच से छ: दिन पूर्व होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शव की पहचान करवाने का प्रयास किया लेकिन उसका सिर पूरी तरह से कुचला हुआ था जिससे महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। उसकी पहचान के लिए पुलिस ने सभी थानों को हुलिया भिजवाया गया है। पुलिस आशंका जता रही है कि महिला को कहीं बाहर से लाकर यहां हत्या की गई है और शव को फेंक दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Related Topics

Latest News