BHOPAL : मंत्री मीना सिंह को शहडोल और रीवा संभाग के प्रभार की मिली जिम्मेदारी : जानिए इनके बारे में

 
BHOPAL : मंत्री मीना सिंह को शहडोल और रीवा संभाग के प्रभार की मिली जिम्मेदारी : जानिए इनके बारे में

भोपाल। मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान में पांच चेहरों को जगह मिली हैं, इसमें हरदा से विधायक कमल पटेल और उमरिया के मानपुर से विधायक मीना सिंह भी शामिल हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के बीच आला कमान से मिले आदेश के अनुसार शिवराज सिंह चौहान के इस मिनी कैबिनेट में मीना सिंह अकेली महिला मंत्री हैं। जानिए मीना सिंह  में ऐसा क्या खास है जो उन्हें इस छोटे से कैबिनेट में भी जगह मिली.. 

मीना सिंह : 24 साल पहले पहली बार बनी विधायक, अब कैबिनेट मंत्री

उमरिया जिले के मानपुर से विधायक मीना सिंह 5 मंत्रियों में अकेली महिला मंत्री हैं। पांच बार की विधायक मीना सिंह छात्र जीवन में वापा वनवासी सेवा मंडल एवं हाई स्कूल मंडला की कार्यकारणी की सदस्य रहीं। 1994 में वे जनपद सदस्य निर्वाचित हुईं थी, करीब 24 वर्ष पहले 1996 में हुए उपचुनाव में वे पहली बार विधायक बनीं। वे प्रदेश भाजपा कार्यसमिति, राष्ट्रीय युवा मोर्चा कार्यकारिणी और मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य रहीं हैं। 1997 में सिंह ने क्यूबा में आयोजित युवा सम्मेलन में भी भाग लिया। 2003 में विधायक बनने के बाद आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण, महिला एवं बाल विकास, पंचायत और ग्रामीण विकास, नर्मदा घाटी विकास में अलग-अलग समय राज्य मंत्री रहीं।

मंत्रियों को सौपे गए संभागों के प्रभार 

मीना सिंह रीवा और शहडोल यह रहेगी जवाबदेही

  • डिविजनल कमिश्नर, आईजी एसपी कलेक्टर स्वास्थ्य विभाग के साथ स्थानीय स्तर पर को आर्डिनेशन
  • जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद और बैठ के
  • जनता से फीडबैक लेना
  • अधिकारियों को समय समय पर निर्देशित करना
  • जहां जहां निर्माण कार्य शुरू होंगे और खासकर कृषि से संबंधित काम पर फोकस करना


Related Topics

Latest News