मालगाड़ी ने प्रवासी मजदूरों को कुचला, 16 की मौत, एक घायल : जांच के आदेश

 

मालगाड़ी ने प्रवासी मजदूरों को कुचला, 16 की मौत, एक घायल : जांच के आदेश

औरंगाबाद से अपने घर लौट रहे कई श्रमिक भाइयों के ट्रेन हादसे में आकस्मिक मुंबई । महाराष्ट्र के औरंगाबाद से अहले सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रवासी मजदूरों को एक मालगाड़ी ने रौंद दिया। यह घटना औरंगाबाद के जालना रेलवे लाइन के पास घटी। इसमें 16 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई है। 1 मजदूर घायल है। ये घटना 8 मई की सुबह करीब 5.15 बजे हुई। रेल मंत्री ने औरंगाबाद रेल हादसे में जांच के आदेश दिए। राहत कार्य जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया।

प्रधानमंत्री ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औरंगाबाद में हुए रेल हादसे पर दुख व्यक्त किया है। पीएम ने ट्वीट कर लिखा कि औरंगाबाद में हुए रेल हादसे में जिनकी जान गई है, उससे काफी दुख पहुंचा है। पीएम मोदी ने इस हादसे के बारे में रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात की है और हालात का जायजा लेने को कहा है।
सुबह 5.15 बजे बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। एक मालगाड़ी गुजर रही थी। उसके नीचे मजदूर आ गए। इसमें 16 मजदूरों की मौत हो गई। एक घायल है। 4 लोग जो दूर बैठे थे, उनसे हम पूछताछ कर रहे हैं।-मोक्षदा पाटिल, च्घ् औरंगाबादनिधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। 




Related Topics

Latest News