AURANGABAD रेल हादसा : मृत प्रवासी मजदूरों का शव रवाना, कल पहुंचेगा जबलपुर

 

AURANGABAD रेल हादसा : मृत प्रवासी मजदूरों का शव रवाना, कल पहुंचेगा जबलपुर


भोपाल. औरंगाबाद रेल हादसे का शिकार हुए मृत प्रवासी मजदूरों का शव ट्रेन से आज शाम 7 बजे औरंगाबाद से रवाना होगी। संभवत: शनिवार को उनका शव जबलपुर पहुंच जाएंगे। इस बाबत सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रेल मंत्री से बात कर ट्रेन की व्यवस्था करवाई है।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मृत श्रमिकों के शव ट्रेन से जबलपुर लाये जा रहे हैं। जबलपुर से इनके शव उनके गृह स्थान भेजे जायेंगे। ट्रेन औरंगाबाद आज शाम ( 8 मई ) 7 बजे रवाना हो रही है। इससे पहले उन्होंने राज्य सरकार की टीम से फोन पर चर्चा की और हादसे में घायल हुए श्रमिकों के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने घायल व्यक्तियों की सहायता के लिये एक-एक लाख रुपये देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री दुर्घटना में दिवंगत श्रमिकों के परिजनों को 5-5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश पहले ही दे चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस दुखद घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला नहीं समझे, मैं और मेरी पूरी सरकार आपके साथ खड़ी है।

औरंगाबाद दुर्घटना में मृत श्रमिकों के नाम


1. धन सिंह गोंड़, जिला शहडोल

2. निरवेश सिंह गोंड़, जिला शहडोल

3. बुद्धराज सिंह गोंड़, जिला शहडोल

4. अच्छे लाल सिंह, जिला उमरिया

5. रबेन्द्र सिंह गोंड़, जिला शहडोल

6. सुरेश सिंह कोल, जिला शहडोल

7. राजबोहरम पारस सिंह, जिला शहडोल

8. धर्मेन्द्र सिंह गोंड़, जिला शहडोल

9. बिगेंद्र सिंह चैन सिंह, जिला उमरिया

10. प्रदीप सिंह गोंड़, जिला उमरिया

11. संतोष नापित

12. बृजेश भईयादीन, जिला शहडोल

13. मुनीम सिंह शिवरतन सिंह, जिला उमरिया

14. दयाल सिंह, जिला शहडोल

15. नेमशाह सिंह, जिला उमरिया

16. दीपक सिंह अशोक सिंह गोंड़, जिला शहडोल

इस हादसे में सज्जन सिंह माखन सिंह धुर्वे, जिला मंडला घायल हुए हैं। इसके अलावे हादसे में इंद्रलाल कमल सिंह धुर्वे जिला मंडला, वीरेन्द्र सिंह चेन सिंह गौर जिला उमरिया और शिवमानसिंह हिरालाल गौर, जिला शहडोल सुरक्षित हैं।



Related Topics

Latest News