BHOPAL : उमरिया कलेक्टर को पद से हटाया : सागर IAS प्रीति मैथिल कृषि विभाग में उप सचिव पदस्थ

 
BHOPAL : उमरिया कलेक्टर को पद से हटाया : सागर IAS प्रीति मैथिल कृषि विभाग में उप सचिव पदस्थ

भोपाल.  राज्य सरकार ने अवकाश के दिन रविवार को दो कलेक्टर बदल दिए। पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक संजय पाठक के उमरिया स्थित सायना रिसॉर्ट की बाउंड्रीवाल मौके पर खड़े रहकर तुड़वाने वाले कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को हटा दिया गया। उनकी जगह सीएस ऑफिस में लंबे समय से पदस्थ संजीव श्रीवास्तव को उमरिया कलेक्टर बनाया गया है। सोमवंशी तकनीकी शिक्षा व कौशल विकास विभाग में उप सचिव पदस्थ किए गए हैं।

सीएस ऑफिस में लंबे समय से पदस्थ संजीव श्रीवास्तव को उमरिया कलेक्टर बनाया गया है। सोमवंशी तकनीकी शिक्षा व कौशल विकास विभाग में उप सचिव पदस्थ किए गए हैं

मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की एक और तबादला सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 4 आईएएस अधिकारियों को शामिल किया गया है। 2 जिलों (सागर एवं उमरिया) के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। दोनों अफसरों ने कलेक्टर पद पर अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया था।

श्रीमती प्रीति मैथिल आईएएस सागर 
श्रीमती प्रीति मैथिल आईएएस 2009 बैच को कोलेक्टर सागर के पद से हटाकर उप सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विभाग भोपाल बनाए गया है। उनके स्थान पर श्री दीपक सिंह आईएएस 2007 बैच को मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी परियोजना भोपाल से कलेक्टर सागर बनाकर भेजा गया है।

मौजूदा सागर कलेक्टर प्रीति मैथिल कृषि विभाग में उप सचिव पदस्थ की गई हैं। उन्होंने पारिवारिक कारणों के चलते खुद बदले जाने की बात की थी। उनकी जगह स्मार्ट सिटी भोपाल के सीईओ दीपक सिंह को सागर कलेक्टर बनाकर भेजा गया है।

श्री स्वरोचिष सोमवंशी आईएएस उमरिया 
श्री स्वरोचिष सोमवंशी आईएएस 2012 बैच को कलेक्टर उमरिया के पद से हटाकर उपसचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग भोपाल पदस्थ किया गया है उनके स्थान पर श्री संजीव श्रीवास्तव आईएएस 2011 बैच को उपसचिव मुख्य सचिव कार्यालय से जिला उमरिया का कलेक्टर बनाकर भेजा गया है।


BHOPAL : उमरिया कलेक्टर को पद से हटाया : सागर IAS प्रीति मैथिल कृषि विभाग में उप सचिव पदस्थ




Related Topics

Latest News