BHOPAL : लॉकडाउन के समय भी महिलाओं से नहीं छूट रहा सौंदर्य का मोह : संचालिका हुई गिरफ्तार

 
BHOPAL : लॉकडाउन के समय भी महिलाओं से नहीं छूट रहा सौंदर्य का मोह : संचालिका हुई गिरफ्तार

भोपाल। कोरोना महामारी को रोकने के लिए सरकार के द्वारा ब्यूटी पार्लर आदि के खोलने पर रोक लगाई गई है जिससे की कोरोना के संक्रमण से लोगों को बचाया जा सके,लेकिन उसके बाद भी कुछ लोगों को न तो अपने स्वस्थ की चिंता है और न ही दूसरों के स्वस्थ की। सोमवार को पुलिस ने एक ब्यूटी पार्लर संचालिका को गिरफ्तार किया है।

ये है मामला
राजधानी के कोहेफिजा पुलिस ने सोमवार को ब्यूटी पार्लर संचालिका को गिरफ्तार किया है। महिला व्हाट्सएप ग्रुप में ब्यूटी पार्लर खुले होने की जानकारी देकर ग्राहकों को सेंटर पर बुलाती थी। उसके पार्लर से पुलिस ने 2 महिलाएं को भी पार्लर करते मिली।

पार्लर में दो महिलाएं मिली
कोहेफिजा थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि सोमवार दोपहर सूचना मिली कि बीडीए कॉलोनी कोहेफिजा निवासी उमा मल्होत्रा घर पर महिला ग्राहकों को बुलाकर भीड़ जमा कर रही हैं। मौके पर पहुंची पुलिस तो पार्लर में दो महिलाएं मिली।

अपॉइंटमेंट लेकर उन्हें सर्विस दे रही थी
कोहेफिजा पुलिस ने ब्यूटी पार्लर संचालिका को उमा को गिरफ्तार कर लिया। जमानत पर उसे बाद में रिहा कर दिया गया। ब्यूटी पार्लर संचालिका ने व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है, जिसके जरिए ग्राहकों को संपर्क करती है। ब्यूटी पार्लर संचालिका ने ग्रुप में मोबाइल नंबर शेयर कर महिलाओं को ब्यूटी पार्लर संबंधित सेवाओं के लिए अपॉइंटमेंट लेकर उन्हें सर्विस दे रही थी।

नहीं है कोरोना का डर
एक तरफ जहां पुलिस दिन रात लोगों को कोरोना महामारी की जानकारी देकर उन्हें घर में रहने की सलाह दे रही है वहीं कुछ लोग ब्यूटी पार्लर को खोलकर जिला प्रशासन के नियमों की अनदेखी कर रही है। लोगों का कहना है कि इस तरह ब्यूटी पार्लर को खोलकर ग्राहकों को बुलाकर कोरोना जैसे महामारी बढ़ सकती है। लोगों का तो इस पर खुद ही सांवधनी बरतनी चाहिए और अगर ग्राहक फोन करें कि हमें ब्यूटी पार्लर आना है तो उनका साफ मना करना चाहिए।


Related Topics

Latest News