BREAKING : CM भूपेश को गालियां, सोनिया-राजीव गांधी पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी

 

BREAKING : CM भूपेश को गालियां, सोनिया-राजीव गांधी पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी

रायपुर। न्याय योजना के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान फेसबुक पर सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी पर अश्लील टिप्पणी करते हुए गाली-गलौज करने वाले एक फेसबुक यूजर एस.चंद्रशेखर राव के खिलाफ राजधानी पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। 

बता दें कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना का शुभारंभ ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा था। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ छत्तीसगढ़ सरकार के तमाम मंत्रियों के अलावा कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व भी ऑनलाइन ही थे। 


BREAKING : CM भूपेश को गालियां, सोनिया-राजीव गांधी पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी

इसी दौरान, आरोपी फेसबुक यूजर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्व. राजीव गांधी और सोनिया गांधी का नाम कमेंट बॉक्स में लिखते हुए गाली-गलौज और आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग अपने कमेंट में किया है। आरोपी ने कांग्रेस के युवा नेता विनोद तिवारी के खिलाफ भी अशालीन टिप्पणी की है।


छत्तीसगढ़ कांग्रेस के युवा नेता विनोद तिवारी ने इस संबंध में सिविल लाइंस थाने में एफआईआर कराया है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है, लेकिन अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि आरोपी यूजर अकाउंट असली है या उस नाम से किसी व्यक्ति द्वारा यह अकाउंट ऑपरेट किया जा रहा है।



Related Topics

Latest News