शर्मसार सरकार : E- PASS के वेब पेज पर ERROR लोगों को हो रही परेशानी , MAPIT का सर्वर ठप

 
शर्मसार सरकार : E- PASS के वेब पेज पर ERROR लोगों को हो रही परेशानी , MAPIT का सर्वर ठप


भोपाल। किसी भी सरकार के लिए इससे ज्यादा शर्मसार करने वाली खबर क्या हो सकती है कि आपातकाल की स्थिति में उसके द्वारा जनता की सुविधा के लिए बनाया गया वेब पेज ओपन ही ना हो। खुद को मध्य प्रदेश का गौरव मानने वाले संस्थान  MAPIT  का सर्वर ठप हो गया। हजारों लोग परेशान हो रहे हैं।

40 दिन से लोग फंसे हुए हैं, आवेदन तक नहीं कर पा रहे
लोग पिछले 2 दिनों से लगातार मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय को सूचित कर रहे हैं परंतु कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है। लॉक डाउन में फंसे लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए ई-पास अनिवार्य है। मध्यप्रदेश में जब लोग ई पास के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑफिसियल वेब पेज पर जाते हैं तो वहां ERROR  503 दिखाई दे रहा है। इसका अर्थ होता है सरवर ठीक प्रकार से काम नहीं कर पा रहा है। 

क्लाउड होस्टिंग के जमाने में कौन सी घटिया तकनीक यूज कर रही है सरकार 
Madhya Pradesh Agency For Promotion Of Information Technology   यानी  MAPIT  को मध्य प्रदेश का गौरव माना जाता है। मध्य प्रदेश की सरकार इसी संस्थान की कृपा पर ऑनलाइन है लेकिन फिलहाल हालत यह है कि  MAPIT  का होम पेज ( 

Covid-19

तक ओपन नहीं हो रहा है। क्लाउड होस्टिंग और  AMP  के जमाने में जब छोटी से छोटी वेबसाइट पूरी दुनिया में कहीं भी 10 सेकेंड से कम की स्पीड में खुल जाती है तब मध्यप्रदेश में यह हालात वाकई शर्मसार करने वाले हैं।


Related Topics

Latest News