LOCKDOWN : सर जी प्लीज, जाने दो - ब्वायफ्रेंड को मजा चखाने जा रही हूं : जानिए फिर क्या हुआ

 
LOCKDOWN : सर जी प्लीज, जाने दो - ब्वायफ्रेंड को मजा चखाने जा रही हूं : जानिए फिर क्या हुआ

अहमदाबाद। लॉकडाउन में बाहर जाने के लिए अजीब बहाने बता रहे हैं। घर से बाहर निकल रहे कुछ लड़के-लड़कियों की बात सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह जाते हैं।

ब्वायफ्रेंड को मजा चखाने जा रही हूं - यहां एक लड़की को सिपाहियों ने रोका, तो वो बोली- ''सर, जाने दीजिए प्लीज! लॉकडाउन में ब्वायफ्रेंड को मुझसे मिलने का मौका नहीं मिला। अब मुझे पता चला है कि उसका किसी और के साथ अफेयर शुरू हो गया है। मैं गुस्से में हूं, उसे मजा चखाने जा रही हूं। 20 मिनट में वापस आ जाऊंगी।' यह सुनकर पुलिसकर्मी ने जवाब दिया कि वापस घर चली जाओ। अगर अब और बाहर निकली, तो स्कूटी जब्त कर लेंगे।

पति बोला- मम्मी की याद आ रही है - वहीं, शहर में अभी टू व्हीलर पर एक ही व्यक्ति को जाने की छूट है। बावजूद इसके एक शख्स अपनी बीवी को पीछे बिठाकर निकल रहा था। पुलिस ने रोका तो बोला- जाने दीजिए सर, इसे अपनी मम्मी की बहुत याद आ रही है। उसकी मम्मी बीमार है। यह सुनकर पुलिस ने उन्हें जाने दिया।


Related Topics

Latest News