REWA : लापता युवक का पेड़ में लटकता मिला शव, आत्महत्या करने की आशंका

 
REWA : लापता युवक का पेड़ में लटकता मिला शव, आत्महत्या करने की आशंका


रीवा। मप्र के रीवा जिले में एक दिन पूर्व रहस्यमय ढंग से लापता युवक का रविवार दोपहर पेड़ में लटकता शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रथम दृष्ट्यिा उसके आत्महत्या करने की आशंका पुलिस जता रही है। घटना सिरमौर थाने के शाहपुर गांव का बताया जा रहा है।


ज्ञानेश्वर मिश्रा (24) निवासी शाहपुर शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे मवेशियों को चराने के लिए घर से निकला था जिसके बाद वह लापता हो गया। शाम को मवेशी घर लौट आए लेकिन युवक का पता नहीं चला। परिजनों ने सारी रात उसकी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

रविवार की दोपहर गांव में ही स्थित आम के पेड़ में लटकता युवक का शव स्थानीय लोगों ने देखा जिसके बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को परिजनों की मदद से नीचे उतारा। युवक ने किन कारणों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया है इसके कारण सामने नहीं आए है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

Related Topics

Latest News