REWA : मंत्रिमंडल विस्तार से पहले भाजपा में उठे बगावत के सुर

 
REWA : मंत्रिमंडल विस्तार से पहले भाजपा में उठे बगावत के सुर

कई विधायकों ने किया राजेन्द्र शुक्ल का विरोध, शुक्ल समर्थकों के साथ लगा रहे भोपाल आलाकमान के चक्कर

भोपाल। मप्र में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा आलाकमान सबको संतुष्ट करने के लिए प्रयासरत है। तो वहीं विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा सीट देने वाले विंध्य क्षेत्र के विधायकों में तत्कालीन मंत्री व वर्तमान विधायक राजेन्द्र शुक्ल को लेकर भारी असंतोष सामने आ रहा है। 

सूत्रों ने जनकारी देते हुए बताया कि रविवार को देर शाम तक विंध्य के कई विधायकों ने रीवा में एक गोपनीय बैठक की । इसमें राजेन्द्र शुक्ल के प्रति विरोध जाहिर किया गया एवं इस बात की जानकारी संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारियों को भी दी। गौरतलब है कि राजेन्द्र शुक्ल की विंध्य में पकड़ कमज़ोर होती जा रही है।

सूत्रों ने यह भी जानकारी दी कि, इस बार शिवराज जी के मंत्रिमंडल विस्तार में राजेंद्र शुक्ल को स्थान मिलना मुश्किल लग रहा है। 

दोनों बातों की भनक लगते ही राजेन्द्र शुक्ल पिछले अपने साथ दो अन्य विधायकों को लेकर भोपाल में मुख्यमंत्री, संगठन महामंत्री व प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य प्रभावशाली लोगों से मिल रहे हैं। 8 मई के बाद मंत्रमंडल विस्तार की संभावना है।

Related Topics

Latest News