REWA : इंदिरा नगर निवासी तनीषा सिंघल व सरिता अग्रवाल की कोरोना रिपोर्ट एक बार फिर पॉजिटिव

 
REWA : इंदिरा नगर निवासी तनीषा सिंघल व सरिता अग्रवाल की कोरोना रिपोर्ट एक बार फिर पॉजिटिव

रीवा  शहर के इंदिरा नगर निवासी तनीषा सिंघल व सरिता अग्रवाल की कोरोना रिपोर्ट एक बार फिर पॉजिटिव आ जाने से जहां प्रशासनिक हलचल तेज हो गई, वही इंदिरा नगर सहित शहर के रहवासियों की धड़कनें बढ़ गई हैं। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में डॉक्टर दंपती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके चलते प्रशासन एक बार फिर शहर को कोरोना से बचाने के लिए सक्रिय हो गया है। ज्ञात हो कि कोरोना पॉजिटिव पाई गईं तनीषा सिंघल के पिता डॉ राजेश सिंघल का दिल्ली में इलाज चल रहा है और पहली बार डॉ राजेश सिंघल की रिपोर्ट दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। यही वजह रही कि जिला प्रशासन ने उनकी पुत्री और बहन की कोरोना की जांच भी करवाई थी। पहली बार जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने पर प्रशासन ने इंदिरा नगर को सील कर दिया था वहीं दूसरी बार भी उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे यह साफ हो गया है कि शहर में कोरोना मौजूद है और सभी को अलर्ट रहने की जरूरत है। डॉक्टर दंपती को कोरोना के चलते श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के संजय गांधी अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था जहां डॉक्टरों की निगरानी में दोनों का इलाज किया जा रहा है। वहीं दूसरी बार रिपोर्ट पॉजिटिव आने से उनके घर जाने का रास्ता भी बंद होता नजर आ रहा है। प्रशासन व डॉक्टर की निगरानी में दोनों मरीजों को रखा जा रहा है।

कलेक्टर ने शहर में भ्रमण कर ली जानकारी : लॉक डाउन में दी गई ढील के बाद मंगलवार को कलेक्टर बसंत कुर्रे, एसपी आबिद खान सहित प्रशासनिक अमला शहर का भ्रमण करके शारीरिक दूरी के पालन आदि की जानकारी ली है। इस दौरान शहर में जगह-जगह शारीरिक दूरी के नियमों की धज्जिायां उड़ती पाई गईं। इसे लेकर कलेक्टर सख्त नजर आए और एक निजी अस्पताल के पास कलेक्टर गुस्से में आकर यहां तक कह दिया कि शारीरिक दूरी का पालन करवाना नहीं आ रहा तो वह सेंटर बंद कर दें वहीं जगह-जगह भ्रमण के दौरान शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए समझाइश दी है। साथ ही व्यापारियों को प्रशासन ने हिदायत दी है कि कारोबार के दौरान वे शारीरिक दूरी का पालन करें और जो भी उनके दुकान में ग्राहक आए उससे नियम का पालन करवाएं। दुकान में ज्यादा भीड ना रहे या जिम्मेदारी स्वयं व्यापारी की होगी।

डॉक्टर परिवार के जिन दो लोगों की रिपोर्ट पूर्व में पॉजिटिव आई थी, दूसरी बार जांच की गई है। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उनका इलाज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा। जिस मरीज की कोरोना के चलते मौत हुई है उसका गाइडलाइन के तहत बदरिया मुक्तिधाम में प्रशासन ने अंतिम संस्कार करवाया है। 

                                              -आरएस पांडे, सीएमएचओ रीवा।

Related Topics

Latest News