GOOD NEWS : 10वीं और 12वीं के टॉपरों को मिलेगा 1 लाख रूपये और LAPTOP

 
GOOD NEWS : 10वीं और 12वीं के टॉपरों को मिलेगा 1 लाख रूपये और LAPTOP

10वीं और 12वीं के टॉपरों को मिलेगा १ लाख रूपये और लैपटॉप मिलेगा . यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। 10वीं में 83.31% रिजल्ट रहा। लड़कों का रिजल्ट 79.88% और लड़कियों का रिजल्ट 87.29% रहा। 12वीं में 74.63% पास हुए हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत 81.96% और लड़कों का 68.88% है।
10वीं में बड़ौत, बागपत की प्रिया जैन 96.67% के साथ टॉपर रही हैं। अभिमन्यु वर्मा बाराबंकी के 95.83% के साथ सेंकड टॉपर। बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह 95.33% के साथ तीसरे पर। इंटर में बागपत के अनुराग मलिक 97% अंक के साथ टॉपर हैं। प्रयागराज के प्रांजल सिंह 96% के साथ सेकंड स्थान पर आए हैं। औऱया के उत्कर्ष शुक्ला 94.80% के साथ थर्ड टॉपर हैं। लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि इस बार टॉपरों को हम एक लाख रुपये और लैपटाप देंगे।

Related Topics

Latest News