अनोखी शादी : दूल्हे के घर बारात लेकर पहुँची लड़की ,बिन बैंड बाजा हुई शादी : 15 लोग हुए शामिल

 
अनोखी शादी : दूल्हे के घर बारात लेकर पहुँची लड़की ,बिन बैंड बाजा हुई शादी : 15 लोग हुए शामिल

यूपी के औरैया जिले में लॉकडाउन के चलते शादी नहीं हुई तो तिथि आगे बढ़ाई गई। एक माह बाद 15 जून को लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए विवाह हुआ। लड़की बरात लेकर पहुंची। बिना बैंड बाजा के शादी हुई। इस दौरान मात्र 15 लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रुरुगंज निवासी अंकित कुमार (21) पुत्र सुरेश चंद्र राठौर की शादी गांव लुधियानी बकेवर इटावा निवासी आरती देवी (19) पुत्री दिनेश कुमार से तय हुई थी। शादी की तिथि दो मई निर्धारित की गई, लेकिन लॉकडाउन के चलते अनुमति न मिलने पर विवाह नहीं हो सका।

इसके चलते शादी की तिथि आगे बढ़ाई गई। शादी की तारीख 15 जून तय हुई। इधर, लॉकडाउन में ढील मिली तो लड़की पक्ष के लोग रुरुगंज पहुंचे। 15 जून की रात को रीति रिवाज के अनुसार विवाह कार्यक्रम हुआ।

इस कार्यक्रम में लड़की पक्ष के 10 तो लड़के  पक्ष के पांच लोग मौजूद रहे। सोशल डिस्टेंस और नियमों का पालन करते हुए विवाह संपन्न हुआ। दोनों परिवारों के लोगों ने बताया कि इस शादी से सभी लोग खुश हैं। शादी धूमधाम से नहीं हुई, रिश्तेदार नहीं बुलाए जा सके। जिसका गम तो है लेकिन इस शादी में फिजूल खर्ची नहीं हुई, जिसकी खुशी है।


REWA NEWS MEDIA पढ़े ताजा ख़बरें, अभी Like करें और हमसे जुड़ें
रीवा, सिरमौर ,सेमरिया ,मनगवा, देवतलाब, मऊगंज ,गुढ व त्यौथर क्षेत्र की हर खबर सिर्फ   रीवा  न्यूज़ मीडिया पर : VISIT NOW : www.rewanewsmedia.com


Related Topics

Latest News