BHOPAL : कांग्रेस के 300 कार्यकर्ताओं ने ली BJP की सदस्यता : जानिए वज़ह

 
BHOPAL : कांग्रेस के 300 कार्यकर्ताओं ने ली BJP की सदस्यता : जानिए वज़ह

भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में बदनावर से कांग्रेस के 300 कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता लेने पहुंचे। बदनावर से पूर्व विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा के पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत से मनमुटाव पर मीडिया से कहा, शेखावत मेरे मामा हैं और मैं मामा से कुछ भी मांग सकता हूं, बदनावर में भाजपा के माहौल पर वे सवाल को टाल गए। 


क्षेत्र से एक साथ इतने कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पिछले समय से कांग्रेस और भाजपा नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरे दल में जाना लगा हुआ है। हाल ही में प्रेमचंद गुड्डू और उनके बेटे अजीत बौरासी ने कांग्रेस का दामन थामा था। उधर अनपूपुर में दिल्ली से आए 5 साल के बच्चे में कोरोना वारयस की पुष्टि हुई है। दमोह में कार पलटने से एक वकील की मौत हो गई। टिड्डी दल अनूपपुर के इटौर गांव में प्रवेश कर चुका है। 




Related Topics

Latest News