पिता की है पान की दुकान IAS बनना चाहती हैं TOPPER प्रज्ञा, पैरेंट्स और टीचर्स को दिया क्रेडिट

 
पिता की है पान की दुकान IAS बनना चाहती हैं TOPPER प्रज्ञा, पैरेंट्स और टीचर्स को दिया क्रेडिट

मुंगेली। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल परीक्षा में 100 फीसदी मार्क्स हासिल करते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाली प्रज्ञा कश्यप भारतीय प्रशासनिक सेवा की अफसर बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती हैं। मुंगेली जिले के जरहागांव स्थित शासकीय हाईस्कूल की छात्रा प्रज्ञा छतौना गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी इस ऐतिहासिक कामयाबी का श्रेय माता-पिता, परिवार और शिक्षकों को दिया है। प्रज्ञा के पिता शिव कश्यप जिला कबीरधाम में शिक्षक हैं। माता गृहिणी हैं। प्रज्ञा ने अपने साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रज्ञा की सफलता पर उसके स्कूल, गांव और जिले की पूरे शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी हैं।


Related Topics

Latest News