MP के इन जिलों में भारी बारिश का ALERT, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

 
MP के इन जिलों में भारी बारिश का ALERT, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

रीवा. महाराष्ट्र और गुजरात के तट पर चक्रवाती तूफान निसर्ग का असर मध्यप्रदेश में भी दिखाई दे रहा है। राजधानी भोपाल में मौसम बदला हुआ है। मंगलवार से ही राजधानी में धूप नहीं निकली है। वहीं, निसर्ग तूफान के कारण पश्चिमी मध्यप्रदेश समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अल्रट जारी किया गया है।

इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश
तूफान के असर से मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्सों के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। होशंगाबाद, इंदौर और जबलपुर संभाग के जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। कुछ इलाकों में हवा कि गति 100 से 120 किमी प्रति घंटे रह सकती है। बारिश, गरज और चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी मध्यप्रदेश में प्री मानसून की गतिविधियां दिखाई देंगी। मौसम वैज्ञानिक एसके नायक ने बताया कि गहन अवसाद 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ रही है। तीन जून से पश्चिमी एमपी के अधिकांश स्थानों में बारिश होगी।

प्री मानसून की गतिविधियां यहां
अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी मध्यप्रदेश के ग्वालियर, होशंगाबाद, भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी एमपी के जबलपुर, रीवा शहडोल और सागर जिले में भी बारिश की संभावना है।

Related Topics

Latest News