पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर PRIYANKA GANDHI का वार ....

 
पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर PRIYANKA GANDHI का वार  ....

देश में पिछले 19 दिनों से हर रोज पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं,कांग्रेस समेत समूचा विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है। अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को इस मसले पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा, प्रियंका ने लिखा कि संकट के इस वक्त में सरकार की रुचि जनता की जेब काटने में है। प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आज 19वें दिन लगातार भाजपा सरकार ने डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ाकर ये बात साफ कर दी है कि भाजपा को इस संकट के समय भी पब्लिक की जेब काटने में ज्यादा रुचि है।आज पूरे यूपी में कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया, जनता इस लूट को बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू की अगुवाई में अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन किया,इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।जून के महीने में लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं,जिसकी वजह से दोनों की कीमतें ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई हैं।आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 79.92 रुपये और डीजल की कीमत 80.02 रुपये है।इससे पहले बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसी मसले पर केंद्र सरकार को घेरा था। राहुल गांधी ने एक चार्ट साझा करते हुए कहा था कि मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अनलॉक कर दिया है।

सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि अन्य पार्टियां भी इस मसले पर केंद्र सरकार को घेर रही है. आम आदमी पार्टी की ओर से एक गाना ट्वीट कर मोदी सरकार को महंगाई के मसले पर घेरा गया।

Related Topics

Latest News