REWA में 21 जून से पहले हो सकती है जोरदार बारिश : गर्मी से लोगो के हाल बेहाल

 
REWA में  21 जून से पहले हो सकती है जोरदार बारिश : गर्मी से लोगो के हाल बेहाल

रीवा. दक्षिम पश्चिम मानसून के कारण लगातार मौसम का मिजाज बदला गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 21 जून के पहले जोरदार बारिश हो सकती है। वैसे प्री-मानसून में पिछले तीन दिनों में जोरदार बारिश हुई है। उसके बाद से कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

जिले में दिनभर बादल छाए रहने से तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है। वैसे मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। यह जून के सामान्य तापमान से काफी कम है। बुधवार को पूरे दिन बादल छाए रहे है लेकिन बारिश नहीं हुई है। हालांकि कुछ स्थानों में हल्की बूदांबादी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति अभी आगे भी रहेगी। साथ तेज बारिश की भी संभावना जताई गई है।

बाहर सुहाना मौसम, अंदर उमस से लोग बेहाल
बारिश के बाद बुधवार को मौसम खुशनुमा रहा है। बाहर जहां लोगों को बादलों व हवा के कारण ठंडक मिल रही है। वहीं अंदर उमस से लोग बेचैन रहे। स्थिति यह है अंदर पंखे बंद होते ही लोग गर्मी से परेशान रहे हैं।




Related Topics

Latest News