REWA : मुंबई से मऊगंज पहुंचे युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव ,घुरेठा कंटनमेंट एरिया घोषित : एक्टिस केस 5 : 937 लोग स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिह्नित

 
REWA : मुंबई से मऊगंज पहुंचे युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव ,घुरेठा कंटनमेंट एरिया घोषित : एक्टिस केस 5 : 937 लोग स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिह्नित

रीवा. प्रदेश के बाहर से आने वालों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। मुंबई से मऊगंज पहुंचे युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शनिवार को रात में ही आयुर्वेद अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। कलेक्टर ने एसडीएम मऊगंज के प्रस्ताव पर घुरेठा को कंटनमेंट एरिया घोषित कर दिया है। परिवार में पत्नी, बच्चों व माता-पिता को हाई रिस्क में रखा गया है, जबकि कंटेनमेंट एरिया में 144 घर आए हैं, जिसमें 147 परिवारों के 937 लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिह्नित किया गया है। सीएमएचओ डॉ. आरएस पांडेय के मुताबिक, घुरेठा में पॉजिटिव युवक की हिस्ट्री खंगाली गई।

MP में दर्जन भर हुए IAS के तबादले ,रीवा के नए कलेक्टर बने इलैया राजा '

युवक 22 मई को मुंबई के पनवेल से श्रमिक स्पेशल से रीवा रेलवे स्टेशन पहुंचा। स्टेशन पर 24 मई को स्क्रीनिंग की गई। लक्षण नहीं मिले। गले में खराश बढऩे पर मऊगंज में एक जून को सैंपल लेकर क्वारंटीन कर दिया गया। पांच जून की शाम को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। भोर में एम्बुलेंस से आयुर्वेद अस्पतल में शिफ्ट कर दिया गया है। सीएमएचओ ने बताया कि जिले मे अब एक्टिस केस 5 हैं। शेष की रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है।

MP के सिंगरौली में रिटायर्ड शिक्षक को भेजा 80 खरब का बिजली बिल

REWA NEWS MEDIA पढ़े ताजा ख़बरें, अभी Like करें और हमसे जुड़ें
रीवा, सिरमौर ,सेमरिया ,मनगवा, देवतलाब, मऊगंज ,गुढ व त्यौथर क्षेत्र की हर खबर सिर्फ   रीवा  न्यूज़ मीडिया पर : VISIT NOW : www.Rewanewsmedia.com


Related Topics

Latest News