REWA : चक्रवाती तूफान की चपेट में रीवा- सतना ,नजर अंदाज करना पड़ा महंगा : सतना को 5 करोड़ की लगी चपत
 Jun 1, 2020, 17:54 IST
                                    
                                 
   सतना. मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल ने सतना सहित रीवा संभाग में दो दिन मौसम खराब रहने और गरज चमक के ४० से ५० किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान आने की चेतवानी जारी की थी। लेकिन जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मौसम विभाग की चेतवानी को गंभीरता से नहीं लिया। जिसका खामियाजा सतना सहित रीवा संभाग की जनता को भुगतना पड़ा। 
 
 
 
   यदि जिला प्रशासन तूफान की चेतावनी पर अमल करता और लोगों को एहतियात बरतने की हिदायत दी जाती तो विंध्य को जनहानि से बचाया जा सकता था। 
 
 
 
   तूफान की चेपट में आने से सतना और रीवा में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं आधा सैकड़ा से अधिक लोग घायल हुए हैं। खरीदी केन्द्रों में रखा हजारों क्विंटल अनाज भीग गया। पन्ना एवं सीधी में भी अंधड़ से जमकर नुकसान हुआ है। पन्ना में खेतों में रखी हजारों क्विंटल प्याज भीग गई। यदि लोगों को आंधी तूफान आने की जानकारी होती तो विंध्य को तूफानी कहर से बचाया जा सकता था। 
  
 
  
 
  
 
   
  
 
 FACEBOOK PAGE , TWITTER , INSTAGRAM , FACEBOOK 
   
रीवा, सिरमौर ,सेमरिया ,मनगवा, देवतलाब, मऊगंज ,गुढ व त्यौथर क्षेत्र की हर खबर सिर्फ रीवा न्यूज़ मीडिया पर : VISIT NOW : www.rewanewsmedia.com
 
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ जुड़े हमसे
 
   
        
   
 
 
  
 
 रीवा, सिरमौर ,सेमरिया ,मनगवा, देवतलाब, मऊगंज ,गुढ व त्यौथर क्षेत्र की हर खबर सिर्फ रीवा न्यूज़ मीडिया पर : VISIT NOW : www.rewanewsmedia.com
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ जुड़े हमसे
 