REWA : नवागत कलेक्टर इलैया राजा टी ने पदभार ग्रहण कर कार्यालय का किया निरीक्षण

 
REWA : नवागत कलेक्टर इलैया राजा टी ने पदभार ग्रहण कर कार्यालय का किया निरीक्षण

ऋतुराज द्विवेदी,रीवा। रीवा जिले के नवागत कलेक्टर इलैया राजा टी ने आज प्रात: 10.30 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय की प्रमुख शाखाओं का निरीक्षण किया। इसके पूर्व श्री इलैया राजा टी संचालक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा प्रबंध संचालक लघु उद्योग निगम के पद पर पदस्थ थे। श्री इलैया राजा ने भिंड जिले के कलेक्टर सहित विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्य किया। श्री इलैया राजा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2009 बैच के अधिकारी हैं।

REWA : नवागत कलेक्टर इलैया राजा टी ने पदभार ग्रहण कर कार्यालय का किया निरीक्षण

पद्भार ग्रहण करने के अवसर पर स्थानांतरित कलेक्टर श्री बसंत कुर्रे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्पित वर्मा, अपर कलेक्टर श्रीमती इला तिवारी, सहायक कलेक्टर शिशिर गेमावत, संयुक्त कलेक्टर एके झा, एसडीएम हुजूर फरहीन खान, कोषालय अधिकारी आरडी चौधरी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



REWA NEWS MEDIA पढ़े ताजा ख़बरें, अभी Like करें और हमसे जुड़ें

रीवा, सिरमौर ,सेमरिया ,मनगवा, देवतलाब, मऊगंज ,गुढ व त्यौथर क्षेत्र की हर खबर सिर्फ   रीवा  न्यूज़ मीडिया पर : VISIT NOW : www.rewanewsmedia.com

Related Topics

Latest News