REWA : कमिश्नर ने दो प्रभारी प्राचार्यों को दिया वेतन वृद्धियां रोकने का नोटिस

 
REWA : कमिश्नर ने दो प्रभारी प्राचार्यों को दिया वेतन वृद्धियां रोकने का नोटिस

रीवा संभाग के कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने सतना जिले के दो तत्कालीन प्रभारी प्राचार्यों को दो-दो वार्षिक वेतन वृद्धियां रोकने का नोटिस जारी किया है। नोटिस शा.उ.मा.वि. मुकुन्दपुर के तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य रामनरेश शर्मा (वर्तमान में शा.बालक उ.मा.वि. कोठी के जिला सतना के व्याख्याता) तथा शा.उ.मा.वि. मुकुन्दपुर के तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य सतीश त्रिपाठी को जारी किया गया है। नोटिस का जवाब 10 दिनों के भीतर नहीं देने पर उनके विरूद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी।

जारी नोटिस के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सतना द्वारा व्याख्याता रामनरेश शर्मा की एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गई थी। तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य सतीश त्रिपाठी ने व्याख्याता रामनरेश शर्मा की रोकी गई वेतन वृद्धि को उनकी सेवा पुस्तिका में दर्ज नहीं कराई। प्रभारी प्राचार्य द्वारा सहकर्मी साथी को गलत लाभ देने के उद्देश्य से तथ्यों को छुपाकर कूटरचना करते हुए वरिष्ठ कार्यालय के आदेश की अवहेलना की गई। कमिश्नर डॉ. भार्गव ने तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य के इस कृत्य को घोर कदाचरण मानते हुए उन्हें दो वार्षिक वेतन वृद्धियां रोकने का नोटिस जारी किया है।

इसी प्रकरण में कमिश्नर डॉ. भार्गव ने शा.उ.मा.वि. मुकुन्दपुर के तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य रामनरेश शर्मा (वर्तमान में शा.बालक उ.मा.वि. कोठी के जिला सतना के व्याख्याता) को दो वार्षिक वेतन वृद्धियां रोकने का नोटिस जारी किया है। श्री शर्मा स्वयं संस्था के प्रभारी प्राचार्य रहे लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सतना द्वारा रोकी गई एक वेतन वृद्धि के आदेश की प्रविष्टि आपकी सेवा पुस्तिका में नहीं पायी गई। इसे छुपाकर कूट रचना करते हुए वरिष्ठ कार्यालयों के आदेशों की स्वहित लाभ में अनदेखी की गई। साथ ही प्रभारी प्राचार्य रहते समय की वेतन वृद्धि आपके द्वारा स्वयं अपनी सेवा पुस्तिका के पृष्ठ क्रमांक 103 में स्वीकृत कर प्रविष्टि की गई जबकि प्रभारी कार्यकाल की वेतन वृद्धियां एवं अन्य लाभ आपके जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से स्वीकृत होने चाहिए थे। इन्हीं गंभीर कदाचरण कृत्यों के लिए श्री शर्मा को दो वार्षिक वेतन वृद्धियां रोकने का नोटिस जारी किया गया है।



Related Topics

Latest News