SUSHANT SUICIDE : रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत से प्यार का किया नाटक : मुकदमा दर्ज : जानिए पूरा मामला

 
SUSHANT SUICIDE : रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत से प्यार का किया नाटक : मुकदमा दर्ज : जानिए पूरा मामला

मुजफ्फरपुर। सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार में मुकदमा दर्ज किया गया है। याचिकाकर्ता ने रिया पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। मुजफ्फरपुर के पताही के रहने वाले कुंदन कुमार ने शनिवार को सीजेएम कोर्ट में इस तरह की याचिका दर्ज की है। मामले में 24 जून को सुनवाई होगी। कुंदन कुमार का आरोप है कि 'रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत से प्यार का नाटक किया। सुशांत की मदद से उसके फिल्मी करियर को फायदा हुआ जब उसका काम पूरा हो गया तो वह सुशांत का आर्थिक और मानसिक तौर पर शोषण करने लगी थी। रिया के व्यवहार में बदलाव से सुशांत को गहरा सदमा लगा था जिसके बाद अभिनेता सुशांत सिंह ने सदमें आकर मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली।
कुंदन कुमार ने आरोप लगाया कि सुशांत सिंह राजपूत ने रिया से शादी करने का निर्णय भी कर लिया था। इसी बीच रिया ने सुशांत से रिश्ता हमेशा के लिए तोड़ लिया। आरोप लगाया है कि रिया फोन करके सुशांत को परेशान करती थी और उकसाती थी जिसकी वजह से अवसाद में आकर उसने खुदकुशी जैसा कदम उठा लिया। कुंदन कुमार ने आरोप लगाया कि रिया चक्रवर्ती की वजह से सुशांत को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा।। कुंदन कुमार के वकील ने बताया कि याचिकाकर्ता कुंदन हमेशा से सुशांत सिंह राजपूत के बड़े प्रशंसक रहे हैं। उनकी खुदकुशी की खबर सुनकर कुंदन कुमार बहुत ज्यादा दुखी हो गए। आईपीसी की धारा 306 और 420 के अंतर्गत उन्होंने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
उनके नजदीकी लोगों का कहना है कि इस साल के आखिर तक सुशांत और रिया शादी के गठबंधन में बंधने वाले थे। यही नहीं दोनों मिलकर मुंबई में एक नए घर की तलाश भी कर रहे थे। सुशांत पिछले कुछ महीनों से अवसाद में चल रहे थे। वो इससे निजात पाने के लिए डॉक्टर से इलाज भी करवा रहे रहे थे लेकिन काफी समय से उन्होंने इसकी दवाइयां लेनी बंद कर दी थीं। मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने रिया चक्रवर्ती सहित 12 से ज्यादा लोगों से इस संबंध में पूछताछ कर ली है।




Related Topics

Latest News