UNLOCK में आज से पटरियों पर दौडेंगी MUMBAI लोकल ट्रेन : मुंबई वाासियों को मिली बड़ी राहत

 
UNLOCK में आज से पटरियों पर दौडेंगी MUMBAI लोकल ट्रेन : मुंबई वाासियों को मिली बड़ी राहत

मुंबई। पिछले तीन महीने से लॉकडाउन की वजह से बंद मुंबई शहर की लाईफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन आज से फिर पटरियों पर दौड़ने लगी। मायानगरी को रफ्तार देने वाली लोकल के थमने से शहर जैसे पटरी पर से उतर गया था। आज सोमवार को पहली ट्रेन सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर चर्चगेट से विरार के बीच दौड़ी। एक रिपोर्ट के अनुसार करीब 1.25 लाख पैसेंजर आज से सेंट्रल और हार्बर लोकल में सफर कर सकेंगे।

लेकिन लोकल की यह सेवा सिर्फ जरूरी कामकाज से जुड़े हुए लोगों के लिए ही उपलब्ध रहेगी। इसके लिए संबंधित लोगों के पास आवश्यक सेवाओं से संबंधित परिचय पत्र होना जरूरी है। इसके बाद ही उसको स्टेशन में प्रवेश मिलेगा। जनसामान्य को लोकल के सफर करने के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा। मुंबई शहर में कोरोना का प्रकोप काफी फैल चुका है। शहर में अब तक 58,135 संक्रमण के केस पाए जा चुके हैं और इस बीमारी की वजह से अब तक 2,190 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

गौरतलब है रोजाना लाखों लोग मुंबई की इन लोकल ट्रेन से सफर कर अपनी मंजिल पर पहुंचते हैं। शहर के लिए आवागमन का सबसे सस्ता और सुलभ साधन होने की वजह से इसको इस मायानगरी काी लाइफ लाइन कहा जाता है। लोकल मुंबई शहर की भागती-दौड़ती जिंदगी का कितना अहम हिस्सा है इस बात का अंदाज इससे लगाया जा सकता है कि इसको लेकर कई फिल्में और डाक्यूमेंट्री बनाई जा चुकी है। लोकल के फिर से चलने से मुंबई वाासियों को कुछ राहत मिलेगी।


Related Topics

Latest News