BHOPAL : रसूखदारों की पार्टी में नाबालिग लड़कियों का बलात्कार, अखबार का मालिक करवाता था यह काम : फिर हुआ ये ..

 
BHOPAL : रसूखदारों की पार्टी में नाबालिग लड़कियों का बलात्कार, अखबार का मालिक करवाता था यह काम : फिर हुआ ये ..

भोपाल। प्रदेश की राजधानी अब महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं रह गई है। यहां नाबालिग लड़कियों को शराब पिलाकर अश्लील डांस कराने और उनका रेप करने का मामला सामने आया है। बड़े-बड़े फार्म हाउस में चलने वाली इन पार्टी में रसूखदार न केवल नाबालिग लड़कियों को शराब पिलाते है बल्कि उनका बलात्कार भी करते हैं। यौन शोषण का शिकार होने वाली नाबालिग लड़कियों के बालिग होने पर मुख्य आरोपी प्यारे मियां उनकी शादी करा देता था। इस मामले में कई और रसूखदारों के नाम सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। रातीबड़ पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार तड़के तीन बजे पांच लड़कियां नशे की हालत में मिलीं। सभी को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है। काउंसलिंग के बाद पूछताछ में उन्होंने यौन शोषण किए जाने का खुलासा किया है। यह सभी लड़कियां 14 से 17 साल के बीच की हैं। डीआईजी इरशाद वली ने बताया कि मामले में एक समाचार पत्र के मालिक प्यारे मियां (68) और उसकी निजी सचिव स्वीटी (21) पर केस दर्ज किया गया है।

BHOPAL : रसूखदारों की पार्टी में नाबालिग लड़कियों का बलात्कार, अखबार का मालिक करवाता था यह काम : फिर हुआ ये ..


गश्त के दौरान नशे में मिली थीं सभी बच्चियां
रातीबड़ पुलिस की मानें तो सुबह गश्त के दौरान पांचों नाबालिग लड़कियां नशे की हालत में मिलीं। पुलिस ने बाहर घूमने का कारण पूछा। जब देखा कि यह बात करने की स्थिति में नहीं हैं तो चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे शाहपुरा के एक फ्लैट में पार्टी से आ रही हैं। उन्हें जन्मदिन की पार्टी में डांस करने के लिए भेजा गया था। एक लड़की ने आरोप लगाया कि प्यारे मियां ने उसके साथ ज्यादती भी की है। प्यारे मियां और स्वीटी उनसे यह सब करवाते थे।

BHOPAL : रसूखदारों की पार्टी में नाबालिग लड़कियों का बलात्कार, अखबार का मालिक करवाता था यह काम : फिर हुआ ये ..

पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार किया
डीआईजी ने बताया कि श्यामला हिल्स में रहने वाली स्वीटी को गिरफ्तार कर लिया है। प्यारे मियां की तलाश की जा रही है। दोनों पर पॉस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्यारे मिया ने अब तक कितनी लड़कियों के साथ ज्यादती की है। और कितनी लड़कियों की शादी कराई है।

(खबर एजेंसी से इनपुट के आधार पर तैयार की गई है)


Related Topics

Latest News